चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार, साबुन की जगह इस चीज से धोएं फेस

Photo: Adobe

हर महिला सुंदर स्किन चाहती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना इस्तेमाल होने वाले साबुन में मौजूद कठोर केमिकल्स आपके चेहरे की नमी और चमक छीन सकते हैं. 

Photo: Adobe

अगर आप चाहती हैं कि आपका चेहरा बिना मेकअप के भी खिला-खिला और गुलाबी नजर आए तो समय आ गया है साबुन को अलविदा कहने का.

Photo: Adobe

हमारे किचन में ऐसी कई चीेजें हैं जो न केवल त्वचा को गहराई से साफ करती हैं बल्कि ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर चेहरे पर एक गुलाबी ग्लो लाती हैं. 

Photo: Adobe

कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की गहराई से सफाई करता है और प्राकृतिक क्लींजर का काम करता है. 

Photo: Adobe

यह टैनिंग हटाकर चेहरे पर गुलाबी रंगत लाता है. इसलिए आप कच्चे दूध को बेसन या मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर चेहरे को साफ कर सकते हैं.

Photo: Adobe

बेसन चेहरे की मृत कोशिकाओं को हटाता है और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है. 

Photo: Adobe

ये चेहरा साफ करने के लिए बेहतरीन क्लींजर का काम करता है.

Photo: Adobe

अगर इसमें एक चुटकी हल्दी और थोड़ा गुलाब जल मिला लिया जाए तो यह एंटी-बैक्टीरियल होने के साथ-साथ चेहरे को हाइड्रेटेड भी रखता है.

Photo: Adobe

2 चम्मच बेसन में 3 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाकर 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर सादे पानी से धो लें. आपको पहली बार में ही फर्क महसूस होगा.

Photo: Adobe

Read Next