Credit: AI Generated
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लगातार इस्तेमाल से चेहरे की प्राकृतिक चमक कहीं खो जाती है.
Credit: AI Generated
साबुन और फेसवॉश में मौजूद कठोर केमिकल्स त्वचा के नेचुरल ऑयल को छीन लेते हैं.
Credit: AI Generated
अगर आप भी केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से तंग आ चुके हैं और त्वचा पर वही पुराना प्राकृतिक, गुलाबी निखार वापस पाना चाहते हैं तो रसोई में रखा बेसन आपके बड़े काम आ सकता है.
Credit: AI Generated
सदियों से भारतीय घरों में उबटन के रूप में इस्तेमाल होने वाला बेसन एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनजर है.
Credit: AI Generated
साबुन और फेसवॉश को अलविदा कहकर रोज़ाना बेसन के फेस पैक से चेहरा धोने से न सिर्फ त्वचा की गहरी सफाई होती है, बल्कि यह चेहरे पर एक बेदाग और गुलाबी ग्लो भी लाता है.
Credit: AI Generated
यहां हम आपको बता रहे हैं कि चेहरे पर पिंक ग्लो लाने के लिए बेसन का फेस पैक कैसे बनाया जाए.
Credit: AI Generated
इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1-2 चम्मच बेसन लें और उसमें थोड़ा पानी या गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें.
Credit: AI Generated
आप चाहें तो इसमें दही या कच्चा दूध भी मिला सकती हैं. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर धीरे से लगाएं. आंखों के आसपास के एरिया को छोड़ दें.
Credit: AI Generated
धीरे-धीरे मालिश करें और 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें और अपने चेहरे को थपथपाकर सुखाएं. आखिर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.
Credit: AI Generated