गर्मी में साबुन की जगह इस चीज से धोएं चेहरा, मिलेगा गुलाबी निखार

Credit: Adobe

चुभती गर्मी और चिलचिलाती धूप से हमारी त्वचा को बहुत नुकसान होता है. इस मौसम में पसीना और धूल-मिट्टी के कारण चेहरा काला और बेजान पड़ने लगता है.

Credit: Adobe

चेहरे को साफ करने के लिए हम दिन में कई बार केमिकल युक्त साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं जो त्वचा के नेचुरल ऑयल्स को छीनकर उसे रूखा और डल बना देते हैं. 

Credit: Adobe

अगर आप भी केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से तंग आ चुके हैं और त्वचा का पुराना ग्लो और गुलाबी निखार वापस पाना चाहते हैं तो रसोई में रखा चावल का आटा आपके बड़े काम आ सकता है.

Credit: Adobe

चावल का आटा स्किन को साफ और कोमल बनाता है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और फेरुलिक एसिड त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को सोखते हैं और टैनिंग को दूर कर चेहरे को अंदर से साफ करते हैं

Credit: Adobe

गर्मी के दिनों में चेहरे पर साबुन की जगह चावल के आटे का सही इस्तेमाल न सिर्फ पसीने और चिपचिपाहट से छुटकारा दिलाता है बल्कि त्वचा को एक बेदाग, फ्रेश और गुलाबी निखार भी मिलता है.

Credit: Adobe

रोज सुबह चेहरा धोने के लिए एक चम्मच चावल के आटे में थोड़ा सा कच्चा दूध या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें. 

Credit: Adobe

इसे चेहरे पर 2 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें और फिर सादे पानी से धो लें. यह साबुन की तरह ही स्किन को डीप क्लीन कर देगा.

Credit: Adobe

चावल के आटे में आधा चम्मच चुकंदर का रस या कद्दूकस किए हुए टमाटर का रस और एक चम्मच दही मिलाएं. 

Credit: Adobe

इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और फिर धो लें. टमाटर और चुकंदर का कॉम्बिनेशन त्वचा को वह ग्लोइंग गुलाबी रंगत देगा. 

Credit: Adobe

Read Next