How to Get Pink Glow: गर्मी में महंगे साबुन और फेसवॉश की जगह इस चीज से धोएं चेहरा, मिलेगा गुलाबी निखार

Credit: AI Generated

चिलचिलाती गर्मी और लू ना केवल आपकी बॉडी बल्कि स्किन को भी बहुत नुकसान पहुंचाती है.

Credit: Adobe

तेज धूप से स्किन बुरी तरह झुलस जाती है और टैनिंग भी हो जाती है. अगर आप भी इससे गुजर रहे हैं तो यहां हम आपको इससे निजात पाने का एक घरेलू तरीका बता रहे हैं.

Credit: Adobe

बाजार में मिलने वाले महंगे साबुन और फेसवॉश कई बार त्वचा के प्राकृतिक तेल को छीन लेते हैं जिससे चेहरा रूखा और बेजान नजर आने लगता है.

Credit: Adobe

ऐसे में यह नुस्खा ना केवल एक नेचुरल क्लींजर का काम करता है बल्कि चेहरे की टैनिंग भी दूर करता है.

Credit: Adobe

इसके लिए आपको बेसन, शहद और कच्चे दूध चाहिए है. सबसे पहले एक छोटी कटोरी में बेसन लें और उसमें कच्चा दूध मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार करें.

Credit: Adobe

अगर आपकी त्वचा रूखी है तो इसमें थोड़ा शहद मिला लें और अगर तैलीय है तो इसमें नींबू की कुछ बूंदें डाल सकते हैं.

Credit: Adobe

अब अपने चेहरे को सादे पानी से गीला करें. तैयार पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर सर्कुलर मोशन में 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.

Credit: Adobe

इसे 5 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें.

Credit: AI Generated

आयुर्वेद में बेसन को गहराई से साफ करने और दूध का इस्तेमाल त्वचा को पोषण और निखारने के लिए किया जाता रहा है. इसलिए गर्मी में यह क्लींजर बहुत फायदेमंद होगा.

Credit: AI Generated

Read Next