महंगे फेसवाश की जगह रोज इस पानी से धोए अपना चेहरा, हफ्ते भर में स्किन करेगी ग्लो!

19 Mar 2026 

PHOTO:ITG

सुंदर दिखना हर कोई चाहता है, इसके लिए रोजाना लोग कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं. रोजाना महंगे फेसवॉश से अपना चेहरा धोते हैं, लेकिन उससे भी लंबे समय के लिए असर नहीं पड़ता है.

Photo: Pixabay

महंगे फेसवॉश की जगह आप अगर आप इस पानी से चेहरा धोती हैं तो आपके चेहरे पर अलग ही निखार देखने को मिलेगा. यह चीज हर किसी की रसोई में मौजूद होती है और इस नुस्खे को कोरियन ब्यूटी का सीक्रेट भी माना जाता है. 

Photo: Pexels

हम बात कर रहे हैं चावल के पानी की. सुबह उठते ही अगर आप अपने चेहरे को चावल के पानी से धोते हैं, तो स्किन पर कुदरती ग्लो आने लगता है और फेश क्लीन और फ्रेश दिखता है.

Photo: Pexels

 चावलों में मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा को पोषण देते हैं. इसलिए इसका पानी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.

Photo:freepik

सुबह रोजाना नियमित तौर पर फेस को राइस वॉटर से धोने से स्किन टाइट होती है और फेस की थकान और डलनेस में भी कम होने लगती है.

Photo: Pexels

स्किन पोर्स साफ करने में यह पानी काम आता है और इससे पिंपल्स और दाग-धब्बों की समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगती है.

Photo: Pixabay

जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उनके लिए चावलों का पानी टोनर की तरह काम करता है. उनके चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है.

Photo: Adobe Stock

चावल को रातभर साफ पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर उस पानी से अपना चेहरा धो ले. कुछ दिनों में ही आपकी स्किन सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी दिखने लगेगी.

Photo:freepik

चावलों का पानी आपके चेहरे की खोई हुई चमक वापस लाने में आपकी मदद करेगा. इसके साथ ही इस नुस्खे को करने में आपके पैसे भी खर्च नहीं होंगे. 

Photo: Adobe Stock

Read Next