तलते वक्त फट जाती है गुजिया? होली से पहले बस ये 5 बातें रख लें याद, बनेगी खस्ता

24 Feb 2026

Photo: ITG

होली पर घर में हलवाई जैसी गुजिया बनाने का मन तो सबका करता है, लेकिन ये जितना आसान लगता है उतना होता नहीं है.

Photo: AI Generated

दरअसल, गुजिया बनाने का असली गेम तलते समय शुरू होता है. दरअसल, गुजिया की सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि वो तलते वक्त फट जाती है.

Photo: AI Generated

रंगों के इस त्योहार पर अगर गुजिया ही फट जाए या अंदर से कच्ची रह जाए, तो मजा किरकिरा हो जाता है. कई बार मेहनत से बनाई गुजिया तेल में डालते ही फट जाती है या बाहर से ब्राउन होकर भी अंदर से ठीक से नहीं पकती.

Photo: AI Generated

अगर आप चाहते हैं कि इस होली आपकी गुजिया बिल्कुल भी न फटे और हलवाई जैसी खस्ता बने, तो ये आसान तरीका जरूर अपनाएं.

Photo: AI Generated

1. सही कड़ाही चुनें: गुजिया तलने के लिए सबसे पहले मोटी तली वाली कढ़ाई लें. पतली कढ़ाई में गुजिया जल्दी जल सकती है.

Photo: AI Generated

2. कैसे तेल में तलें: गुजिया तलने के लिए ध्यान रखें कि तेल न ज्यादा गरम हो और न ही ठंडा. तेल को मध्यम गरम करें.  अगर तेल धुआं छोड़ने लगे, तो समझिए बहुत गरम हो चुका है.

Photo:  ITG

3. एक साथ कितनी गुजिया डालें?  तेल तैयार हो जाए तो एक बार में 10-12 गुजिया डालें. कम डालेंगे तो भी ठीक से नहीं सिकेंगी और बहुत ज्यादा डालेंगे तो टेंपरेचर गिर जाएगा.

Photo: AI Generated

4. शुरुआत में बिल्कुल न चलाएं: गुजिया डालते ही उन्हें चम्मच से हिलाने की गलती न करें. पहले 2-3 मिनट उन्हें अपने आप सेट होने दें. इससे उनकी सील मजबूत रहेगी और फटने का डर नहीं रहेगा.

Photo: Pexels

5. धीमी आंच पर सेकने से ही मिलेगा खस्ता स्वाद: गुजिया को 7-10 मिनट धीमी आंच पर तलें. अगर आप तलने में जल्दबाजी करेंगे तो इनमें बाहर से रंग आ जाएगा लेकिन अंदर से कच्ची रह सकती है.

Photo:  Pexels

6. धीरे-धीरे पलटें गुजिया: गुजिया धीरे-धीरे पलटें और तब तक न निकालें जब तक हर तरफ से एक जैसा गोल्डन कलर न आ जाए.

Photo:  AI Generated

Read Next