बाल्टी-मग से मिनटों में हटाएं जिद्दी दाग, आजमाएं ये देसी नुस्खे, पड़ोसी भी पूछेंगे सीक्रेट
21 Feb 2026
Photo: ITG
बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली बाल्टी और मग पर अक्सर ही समय के साथ पीलेपन, साबुन की लेयर और पानी के दाग जम जाते हैं. जो दिखने में बहुत ही खराब लगते हैं और जब कोई मेहमान घर आता है तो शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है.
Photo: Pexels
खासतौर पर भारत में कई जगहों पर खारा पानी आता है, जिसकी वजह से बाल्टी और मग दोनों पर ही अजीब धब्बे पड़ जाते हैं. इन्हें साफ करना कई बार मुश्किल लगता है, लेकिन कुछ आसान देसी नुस्खों से आप मिनटों में जिद्दी दाग हटा सकते हैं.
Photo: Pexels
बाल्टी और मग पर लगे इन जिद्दी दागों को साफ करने के लिए आपकी रसोई में मौजूद कुछ चीजें आपके काम आ सकती हैं. ऐसे में आपको इनको फेंकने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और यह फ्री में ही चमक उठेंगे.
Photo: Adobe Stock Images
आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें आधा नींबू निचोड़ दें. इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाकर 10–15 मिनट छोड़ दें. फिर स्क्रबर से रगड़कर पानी से धो लें, बाल्टी-मग नए जैसे चमक उठेंगे.
Photo: Pexels
सफेद सिरका भी इन दागों को हटाने में बेहद असरदार है, आप 1 कप सिरके में 1 चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाएं और स्पंज की मदद से दाग पर लगाएं. सिर्फ 10 मिनट बाद रगड़कर धो लें, इससे साबुन की जमी लेयर और बदबू दोनों खत्म हो जाती हैं.
Photo: Pixabay
इनके अलावा आप सफेद टूथपेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं, आप टूथपेस्ट को दाग पर अच्छी तरह लगा दें. फिर 5 से 10 मिनट बाद ब्रश से रगड़ें, यह तरीका खासतौर पर हल्के पीलेपन और छोटे दागों के लिए फायदेमंद होता है.
Photo: Pixabay
अगर दाग ज्यादा पुराने और जिद्दी हैं, तो इसके लिए आप बाल्टी में गरम पानी भरकर उसमें 2–3 चम्मच नमक डाल दें. इसे 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर ब्रश से रगड़ दें. इससे दाग ढीले पड़ जाते हैं और आसानी से निकल जाते हैं.
Photo: Pexels
इसके अलावा जिद्दी दागों को साफ करने के लिए आप ब्लीज के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि ब्लीज के पानी से दाग साफ हो जाते हैं. हालांकि इस नुस्खे को अपनाते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने हाथों में दस्ताने जरूर पहनें.
Photo:GettyImages
हफ्ते में एक बार हल्की सफाई जरूर करें और हार्ड पानी के दाग से बचने के लिए समय-समय पर सिरके से सफाई करें. इसके अलावा बाल्टी-मग को धूप में सुखाने से बदबू नहीं आती है.