बिना साबुन गंदे बर्तन होंगे चकाचक, अपनाएं ये देसी नुस्खे, नहीं फटेंगे हाथ!

30 Mar 2026

Credit: Credit Name

रसोई के बर्तन धोने वाला साबुन केमिकल से भरा होता है,जो हमारी हेल्थ के लिए सही नहीं होता है. इसके अलावा उससे स्किन भी रूखी और फट जाती है.

Photo: Pexels

रसोई के बर्तन अब बिना साबुन भी एकदम नए जैसे चमकदार बन सकते हैं, इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नही्ं पड़ेगी.

Photo: Pexels

रसोई में मौजूद चीजों की मदद से आप आसानी से गंदे से गंदे बर्तनों को साफ कर सकते हैं. इससे आप केमिकल वाले साबुन से भी बच जाएंगे, जिससे हाथ खराब होते हैं.

Photo: Pixabay

बर्तन धोने के लिए नींबू और नमक एक असरदार नुस्खा है, इन दोनों का मिक्सर बर्तनों पर जमी पुरानी गंदगी को ढीला करके आसानी से हटाता है और थोड़ी मेहनत में ही उन्हें चमकदार बना देता है.

Photo: Pexels

बेकिंग सोडा भी चिकनाई हटाने में सबसे कारगार माना जाता है, यह धीरे-धीरे गहरी चिकनाई भी हटा देता है और बर्तनों की सतह को बिना नुकसान पहुंचाए उन्हें फिर से साफ कर देता है.

Photo:freepik

सिरका एक प्राकृतिक क्लीनर की तरह काम करता है. जो बर्तनों की बदबू को खत्म करने के साथ साथ उन पर जमी मैल को भी ढीला करता है, जिससे सफाई करना आसान और जल्दी हो जाती है.

Photo: Pixabay

पुराने में जमाने में भी लोग राख से बर्तनों को साफ करते थे. राख से घिसने बर्तनों पर जमी गंदगी को हट जाती है. लोहे की कड़ाई को तो आज भी लोग राख से ही रगड़कर साफ करते हैं, क्योंकि इससे वो नई जैसी दिखने लगती है.

Photo: Pexels

आटे का चोकर भी बर्तन धोने में काम आ सकता है, इससे रगड़ने पर उनकी सतह पर जमी गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाती है. यह तरीका पूरी तरह से सस्ता और आसान भी है.

Photo: Getty Images 

इनके अलावा ज्यादा चिकनाई वाले बर्तन धोने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल करें. क्योंकि गरम पानी से चिकनाई नरम पड़ जाती है और इस तरह बर्तन जल्दी और आसानी से साफ हो जाते हैं.

Photo: Pexels

Read Next