नए जैसा चमक उठेगा गंदा एग्जॉस्ट फैन, जिद्दी चिकनाई हटाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स!
09 Feb 2026
Photo: ITG
घरों में वैसे तो रोजाना सफाई होती है, लेकिन किचन या बाथरूम में लगा एग्जॉस्ट फैन लंबे समय तक साफ नहीं हो पाते है. तो उस पर चिकनाई, धूल और गंदगी की मोटी परत जम जाती है.
Photo: Pexels
इससे न सिर्फ उसकी हवा खींचने की शक्ति कम हो जाती है, बल्कि फैन देखने में भी बेहद गंदा लगता है. अच्छी बात ये है कि बिना मेहनत आप अपने चिकने एग्जॉस्ट फैन को बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं.
Photo: Pexels
एग्जॉस्ट फैन की सफाई शुरू करने से पहले मेन स्विच जरूर बंद कर दें, यह आपकी सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी स्टेप है. अगर आपके एग्जॉस्ट फैन की ग्रिल या कवर खुल जाती है, तो उसे स्क्रूड्राइवर की मदद से निकाल लें. इससे सफाई आसान और बेहतर होगी.
Photo: Adobe Stock Images
एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के लिए एक बाल्टी में गरम पानी में डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. अब इस पानी में ग्रिल और ब्लेड को 15–20 मिनट तक भिगो दें, इससे जमी हुई चिकनाई खुद ढीली हो जाएगी.
Photo: Pixabay
एग्जॉस्ट फैन में अगर ग्रीस बहुत ज्यादा जमी है, तो उस पर बेकिंग सोडा और सिरका डालें. इन दोनों को डालने से झाग बनेगा और उस पर जमा जिद्दी गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी.
Photo: Pexels
एग्जॉस्ट फैन के ब्लेड्स और कोनों की सफाई के लिए आप पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल सकते हैं, क्योंकि इनके छोटे-छोटे ब्रश छोटे हिस्सों की सफाई मिनटों में कर देते हैं.
Photo:freepik
सफाई करते समय इस बात का ध्यान रखें कि फैन की मोटर वाले हिस्से पर पानी बिल्कुल न जाए. वहां सिर्फ सूखे या हल्के गीले कपड़े से ही पोंछें.
Photo:freepik
एग्जॉस्ट फैन को धोने और सूखाने के बाद उसके बाद सभी पार्ट्स को पूरी तरह सुखा लें, फिर वापस फिट करें. गीले पार्ट्स लगाने से फैन खराब हो सकता है.
Photo: Pixabay
एग्जॉस्ट फैन पर ज्यादा गंदगी न जमे, इसके लिए हर महीने सूखे कपड़े से पोंछते रहें, इससे चिकनाई जमेगी ही नहीं.