बिना सीढ़ी, बिना कुर्सी ऐसे साफ करें धूलभरा पंखा, मिनटों में हटेगी जमी गंदगी

09 March 2026

Photo: ITG

जैसे ही गर्मियों की शुरुआत होती है, घरों में सबसे पहले पंखा ही चलाया जाता है. लेकिन कई महीनों तक बंद रहने की वजह से पंखों पर धूल, चिकनाई और गंदगी की मोटी परत जम जाती है.

Photo: Pexels

ऐसे में अगर बिना साफ किए पंखा चला दिया जाए तो ये गंदगी पूरे कमरे में उड़ने लगती है. इसी वजह से इसे चलाने से पहले इसकी सफाई करनी बहुत जरूरी होती है.

Photo: Pexels

हालांकि, इसे साफ करना ज्यादातर लोगों के लिए मुश्किल होता है. दरअसल, सभी के घरों सीढ़ी नहीं होती है.

Photo: AI Generated

अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप बिना सीढ़ी और बिना ज्यादा मेहनत के पंखे को बिल्कुल साफ और चमकदार बना सकते हैं.

Photo: Pixabay

1. डस्टर से करें सफाई: लंबे हैंडल वाले डस्टर से बिना कुर्सी या सीढ़ी पर चढ़े भी पंखा साफ किया जा सकता है. पानी में सिरका और डिटर्जेंट मिलाकर डस्टर भिगोएं, निचोड़ें और उससे पंखे के ब्लेड साफ करें.

Photo: Pixabay

2. नींबू, बेकिंग सोडा और साबुन का घोल: नींबू, बेकिंग सोडा और लिक्विड साबुन को मिलाकर घोल बना लें. इसे स्क्रबर या कपड़े से पंखे के ब्लेड पर लगाकर साफ करें, इससे जमी चिपचिपी गंदगी और चिकनाई जल्दी हट जाती है.

Photo: Pexels

3. पुराने तकिए के कवर से करें साफ: पुराने पिलो तकिए के कवर को पंखे की ब्लेड पर चढ़ाकर धीरे-धीरे पीछे की ओर खींचें. इससे सारी धूल कवर के अंदर ही जमा हो जाती है और कमरे में गंदगी फैलने से भी बचाव होता है.

Photo: AI Generated

4. पुराने कपड़े का भी कर सकते हैं इस्तेमाल: अगर कोई खास क्लीनिंग टूल न हो तो साफ पुराना कपड़ा भी काम आ सकता है. कपड़े को पंखे की ब्लेड पर रखकर धीरे-धीरे बाहर की ओर खींचें, इससे धूल कपड़े में ही फंस जाती है और सफाई आसान हो जाती है.

Photo: AI Generated

ध्यान रखें: पंखा साफ करने से पहले उसका स्विच हमेशा बंद जरूर बंद कर लें.

Photo: Pixabay

Read Next