बिना साबुन ऐसे धोएं मिट्टी के बर्तन, सालों तक रहेंगे नए जैसे! मास्टरशेफ ने बताया आसान तरीका

22 Mar 2026

PHOTO:ITG

LPG गैस की वजह से कुछ लोगों ने चूल्हे पर ही खाना बनाना शुरू कर चुके हैं. ऐसे में मिट्टी के बर्तनों पर खाने का स्वाद तो मिल रहा है, लेकिन उनको धोने का तरीका सही तरीका लोग नहीं जानते हैं.

Photo: Pexels

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने मिट्टी के बर्तन को धोने का सही तरीका बताया है. उन्होंने कहा, मिट्टी के बर्तन में छोटे-छोटे पोर्स होते हैं, जो साबुन को सोख लेते हैं.इसलिए इन्हें डिशवॉशिंग लिक्विड से धोने से बचें, वरना खाना खराब हो सकता है.

(Photo: Instagram@masterchefpankajbhadouria)

बर्तन से चिकनाई हटाने के लिए बर्तन में थोड़ा नींबू का रस और पानी को गर्म कर लीजिए, इससे चिकनाई ऊपर आ जाएगी, फिर इस पानी को फेंक दीजिए और चिकनाई निकल जाएगी.

Photo: Adobe Stock

बर्तन को साफ करने के लिए फिर आप चावल का आटा और नमक लीजिए. इन दो चीजों को बर्तन में और थोड़ा पानी डालकर स्क्रबर से साफ करके धो लीजिए.

Photo: Adobe Stock

धोने के बाद बर्तन को एक साफ कपड़े के साथ पूछ लीजिए और मिट्टी के बर्तनों को स्टोर करने से पहले उनको अच्छी तरह से सुखा लेना चाहिए.

Photo: Adobe Stock

अगर मिट्टी के बर्तन में गलती से भी फंगस लग जाए तो एक चम्मच बेकिंग सोडा, नमक और विनेगर मिलाकर स्क्रब से साफ करें और पानी से धो लें.

Photo: Pexels

मिट्टी के बर्तन को धोने के बाद पूरी तरह सुखाना बहुत जरूरी है. इसे धूप में रखें ताकि नमी खत्म हो जाए और फंगस न लगे.

Photo: Adobe Stock

मिट्टी के बर्तनों को बहुत देर तक पानी में रखने से बर्तन कमजोर हो सकता है और टूटने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए इनको खाना बनाने के बाद तुंरत साफ करें और सुखाकर स्टोर करें.

Photo: Pexels

गैस से उतारकर तुरंत पानी में न डालें, पहले बर्तन को ठंडा कर लें.इससे बर्तन में क्रैक आ सकता है.

Photo: Adobe Stock

Read Next