अब हर नारियल से निकलेगा ढेर सारा पानी, बस खरीदते वक्त देख लें ये 4 चीजें

01 April 2026

Photo: ITG

गर्मियां आते ही लोगों का ध्यान ठंडक देने वाली ड्रिंक्स की ओर भागता है. आजकल लोग बाजार की ड्रिंक्स पीने के बजाय नेचुरल ड्रिंक्स पीना चाहते हैं.

Photo: Adobe

ऐसे में ठंडे-मीठे नारियल पानी से बेहतर और क्या हो सकता है? लेकिन अक्सर जब आप महंगा नारियल खरीदकर घर लाते हैं, तो उसमें पानी कम निकलता है.

Photo: Adobe

ये देखकर लोगों का मूड खराब हो जाता है. उन्हें लगता है कि उनके पैसे बर्बाद हो गए. अगर आपके साथ भी अक्सर ये होता है तो ये खबर आपके लिए है.

Photo: Adobe

हम आपको कुछ ऐसे आसान 4 टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप हर बार बाजार से ज्यादा पानी वाला नारियल खरीद पाएंगे.

Photo: Adobe

1. हिलाकर सुनें पानी की आवाज: जब भी आप नारियल चुनने जा रहे हों, तो उसे एक बार अपने कान के पास ले जाकर अच्छी तरह हिलाएं. अगर आपको अंदर पानी के छलकने की तेज आवाज सुनाई दे रही है, तो समझ जाएं इसमें पानी अच्छी मात्रा में हैं.

Photo: Adobe

2. वजन से करें असली पहचान: नारियल के वजन से भी आप अंदाजा लगा सकते हैं. नारियल को हाथ में उठाकर देखें. अगर नारियल अपनी साइज के मुकाबले ज्यादा भारी लग रहा है, तो इसका मतलब है कि वो पानी से भरा हुआ है.

Photo: Adobe

3. नारियल की टोपी और रंग पर रखें नजर: खरीदते समय नारियल के ऊपरी हिस्से (जहां से वो पेड़ से जुड़ा होता है) को ध्यान से देखें. अगर वहां काले धब्बे या दरारें दिखें, तो उसे छोड़ दें.

Photo: Adobe

इसके अलावा हरा और भूरे छिलके वाला नारियल पका हुआ होता है, जिसमें मलाई ज्यादा और पानी कम होता है.

Photo: Adobe

4. शेप का रखें खास ख्याल: नारियल की शेप भी बता सकती है कि उसके अंदर कितना पानी मौजूद है. कोशिश करें कि हमेशा गोल आकार वाला नारियल ही लें. जब नारियल गोल होता है, तो वो पूरी तरह पानी से भरा होता है.

Photo: Adobe

Read Next