खरबूजा मीठा है या फीका? बिना काटे करें पता, काम आएगी 2 उंगलियों वाली ये ट्रिक

26 March 2026

Photo: ITG

गर्मियों में रसीले फल शरीर को नेचुरल ठंडक देने का काम करते हैं. इन्हीं ठंडे-ठंडे रसीले फलों में खरबूजा भी शामिल है.

Photo: Adobe

खरबूजा ना केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि पानी की कमी भी पूरी करता है. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि बाहर से अच्छा दिखने वाला खरबूजा अंदर से फीका निकल जाता है.

Photo: Adobe

ऐसे में लोग खरबूजा खरीदने से पहले हमेशा कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर वो मीठा निकलेगा या नहीं. लेकिन अगर आप बिना काटे ही मीठा खरबूजा पहचानना सीख जाएं, तो काम आसान हो जाएगा.

Photo: Adobe

1. धारियों से समझें कितना पका है: खरबूजे के ऊपर बनी लाइनों से इसकी मिठास पहचानी जा सकती है. इन्हें ध्यान से देखें. अगर इन लाइनों के बीच दो उंगलियों जितना गैप नजर आए, तो समझें कि फल अच्छी तरह पका है. ऐसे खरबूजे आमतौर पर ज्यादा मीठे होते हैं.

Photo: Adobe

2. हल्का दबाकर करें चेक: आप खरबूजे को उंगली से हल्का सा बदाकर देख सकते हैं. अगर थोड़ा दबे तो फल पका हुआ है, लेकिन अगर बहुत ज्यादा दबे या सॉफ्ट लगे तो उसे न लें, क्योंकि वो अंदर से खराब हो सकता है.

Photo: Adobe

3. वजन भी करें चेक: खरबूजे को हाथ में उठाकर देखें. अगर वो साइज में बड़ा है लेकिन बहुत भारी नहीं लग रहा, तो वो अच्छा और पका हुआ हो सकता है. बहुत ज्यादा भारी फल कभी-कभी अंदर से कच्चे निकलते हैं.

Photo: Adobe

4. रंग और जाली पर दें ध्यान: खरबूजे का ऊपर से जालीदार होना और हल्का भूरा-पीला रंग होना इसके मीठा होने का संकेत होता है. वहीं बहुत ज्यादा हरा या बिल्कुल चिकना फल फीका निकल सकता है.

Photo: Adobe

5. खुशबू बताएगी असली स्वाद: खरबूजे को सूंघकर देखें, खासकर नीचे की तरफ से. अगर हल्की मीठी खुशबू आए, तो समझिए फल बढ़िया है. साथ ही डंठल वाला हिस्सा थोड़ा सॉफ्ट हो तो अच्छा है, लेकिन अगर काला या सड़ा लगे तो उसे न खरीदें.

Photo: Adobe

6. नेचुरल या केमिकल से पका? ऐसे पहचानें: खरबूजे के नीचे की तरफ हल्का गहरा रंग होना इस बात का संकेत है कि वो नेचुरल तरीके से पका है. वहीं अगर हर तरफ एक जैसा चमकीला पीला रंग दिखे, तो शक हो सकता है कि उसे केमिकल से पकाया गया हो.

Photo: Adobe

Read Next