18 Mrach 2026
Photo: ITG
गर्मियों में ठंडक पाने के लिए ज्यादातर लोग सबसे ज्यादा खीरा खाना पसंद करते हैं. कभी सलाद में, तो कभी रायते में, लोग खीरे का इस्तेमाल करते हैं.
Photo: Pexels
लेकिन कई बार ऐसा होता है कि दिखने में एकदम फ्रेश खीरा काटने पर कड़वा निकल जाता है और आपके पूरे मुंह का स्वाद ही खराब कर देता है.
Photo: Pexels
कई लोगों को लगता है कि कड़वे खीरे का पता बिना खाए पता लग ही नहीं सकता. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आप गलत हैं.
Photo: Pexels
कुछ संकेतों की मदद से आप आप बिना काटे और बिना खाए ही खीरे की कड़वाहट का अंदाजा लगा सकते हैं. चलिए जानते हैं वो संकेत क्या हैं.
Photo: Pexels
1. खीरे के कलर से जानें स्वाद: खीरा खरीदते वक्त हमेशा उसकी शेप और कलर पर ध्यान दें. डार्क ग्रीन कलर का और सख्त खीरा चुनें. अगर खीरा पीला पड़ रहा हो, बहुत सॉफ्ट हो या दबाने पर धंस जाए, तो वो कड़वा हो सकता है.
Photo: Pixabay
2. शेप भी करती है इशारा: अगर खीरा बहुत ज्यादा मोटा या टेढ़ा-मेढ़ा है, तो इसका स्वाद अक्सर अच्छा नहीं होता. बेहतर है कि आप मीडियम साइज और सीधा दिखने वाला खीरा लें.
Photo: Pixabay
3. खुशबू से भी कर सकते हैं टेस्ट: फ्रेश खीरे में हल्की-सी ताजगी भरी खुशबू होती है. अगर कोई अजीब या तेज गंध आए, तो ऐसे खीरे को खरीदने से बचना ही सही है.
Photo: Pixabay
एक तरीका ये भी: अगर आप खीरा खरीद लाए हैं, तो खाने से पहले ये ट्रिक उसका स्वाद पता करने में मदद करती है. खीरे के ऊपरी हिस्से को थोड़ा सा काटें और हल्का-हल्का रगड़ें.
Photo: Pixabay
अगर ऐसे रगड़ने पर अगर सफेद झाग जैसा निकलने लगे, तो समझ लें कि इसमें कड़वाहट देने वाला तत्व मौजूद है. ऐसे खीरे का स्वाद हल्का कड़वा हो सकता है.
Photo: Pexels