11 March 2026
Photo: ITG
खाना बनाते समय छोटी-सी गलती भी पूरा स्वाद बिगाड़ देती है. खाना बनाते वक्त होने वाली सबसे आम गलती सब्जी में ज्यादा नमक डलना होता है.
Photo: Pexels
खासकर जब सूखी सब्जी में नमक ज्यादा पड़ जाए, तो समझ नहीं आता क्या करें. सब्जी फेंकने का मन करता है या फिर मजबूरी में खानी पड़ती है.
Photo: AI Generated
लेकिन अब सूखी सब्जी फेंकने या फिर मन मारकर खाने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप ज्यादा नमक वाली सब्जी को भी आसानी से ठीक कर सकते हैं.
Photo: Pixabay
चलिए जानते हैं ऐसी 4 आसान ट्रिक्स, जो आपकी सूखी सब्जी को फिर से स्वादिष्ट और खाने लायक बना देंगी.
Photo: AI Generated
1. बेसन डालें: अगर आलू, गोभी, भिंडी या किसी भी तरह की सूखी सब्जी में नमक ज्यादा हो गया है, तो उसमें 1–2 चम्मच बेसन डाल दें, ध्यान रखें कि बेसन सीधे डालने के बाद सब्जी को धीमी आंच पर 2–3 मिनट तक अच्छे से भूनें.
Photo: Pexels
बेसन नमक के तीखेपन को अपने अंदर सोख लेता है और स्वाद को बैलेंस कर देता है. साथ ही सब्जी में हल्का सा नया टेस्ट भी आ जाता है.
Photo: Pexels
2. उबला आलू भी कर सकता है कमाल: अगर घर में उबला आलू रखा है, तो उसे मैश करके सब्जी में मिला दें. आलू नमक को काफी हद तक सोख लेता है. इससे नमक का स्वाद हल्का हो जाएगा.
Photo: Pixabay
3. आटा या ब्रेड का छोटा टुकड़ा: बहुत ज्यादा नमक हो गया हो तो आटे की छोटी लोई या फिर ब्रेड का टुकड़ा लेकर सब्जी में डालकर 4–5 मिनट पकाएं और फिर निकाल लें. ये एक्स्ट्रा नमक को खींच लेती है.
Photo: Pexels
4. थोड़ा नींबू या दही: अगर सब्जी में हल्की सी खटास सूट करती है, तो उसमें थोड़ा नींबू रस या एक चम्मच दही मिला सकते हैं. खटास नमक के स्वाद को बैलेंस कर देती है और सब्जी खाने लायक हो जाती है.
Photo: Pexels