बाजार वाला रूह आफजा भूल जाएंगे, घर पर ऐसे बनाएं 100% नेचुरल शरबत

31 March 2026

Photo: ITG

गर्मी आते ही हर घर में एक चीज लगभग कॉमन होती है और वो है ठंडक देने वाला मीठा शरबत. और अगर बात 'रूहआफजा' की हो, तो ये सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि बचपन की यादों से जुड़ा एहसास बन जाता है.

Photo:   AI Generated

लेकिन अब बाजार में मिलने वाले शरबत में आर्टिफिशियल कलर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं. ऐसे में अगर वही स्वाद घर पर, पूरी तरह नेचुरल तरीके से मिल जाए, तो बात ही अलग है.

Photo:   AI Generated

मास्टर शेफ पंजक भदौरिया ने घर पर रूह आफजा बनाने का एक आसान रेसिपी बताई है, जिसे आप बिना किसी केमिकल और प्रिजर्वेटिव के तैयार कर सकते हैं.

Photo: AI Generated

चलिए जानते हैं घर पर कैसा आसानी से बनाएं 'रूह आफजा' वो भी बिल्कुल बाजार जैसा.

Photo: AI Generated

गुलाब से तैयार होगा शरबत  मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताया कि आपका घर वाला ये शरबत गुलाब के देसी गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों से तैयार किया जाता है.

Photo: AI Generated

लगभग 250 ग्राम गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह साफ करके दो बार पानी से धोया जाता है, ताकि धूल-मिट्टी या केमिकल पूरी तरह निकल जाए.

Photo: AI Generated

इस शरबत में गुलाब के साथ गाजर, चुकंदर, पुदीना और धनिया जैसी हेल्दी चीजें मिलाई जाती हैं, जो स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर को ठंडक और डिटॉक्स में भी मदद करती हैं.

Photo: AI Generated

ये शरबत बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों, गाजर, चुकंदर, पुदीना और धनिया को 4 कप पानी में डालकर पहले उबाल लिया जाता है.

Photo: AI Generated

इसके बाद इसे ढककर करीब 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे सभी चीजों का रंग, खुशबू और गुण पानी में अच्छे से उतर जाएं. फिर इसे छानकर उसका एक्सट्रैक्ट अलग कर लिया जाता है.

Photo: AI Generated

छाने हुए लिक्विड में 3 कप चीनी और 1 कप ताजा संतरे का जूस मिलाकर पकाया जाता है, जब तक एक तार की चाशनी तैयार न हो जाए, जिससे स्वाद और गाढ़ापन बढ़ता है.

Photo: AI Generated

गैस बंद करने के बाद इसमें नींबू का रस, गुलाब जल और केवड़ा जल मिलाया जाता है, जो शरबत को रूह आफजा जैसा खास फ्लेवर और खुशबू देते हैं.

Photo: AI Generated

शरबत ठंडा होने के बाद इसे साफ बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर करें. क्योंकि इसमें कोई प्रिजर्वेटिव नहीं है, इसलिए इसे ठंडा रखना जरूरी है.

Photo: AI Generated

Read Next