बिना दूध के भी बनेगा बाजार जैसा 'सुपर सॉफ्ट' पनीर, ये जादुई तरीका जान रह जाएंगे दंग

28 March 2026

Photo: ITG

अगर हम आपको घर पर पनीर बनाने के लिए कहें तो आपके दिमाग में आएगा कि उसके लिए दूध की जरूरत होगी. दूध को फाड़ना होगा और फिर उसको अच्छे से जमाना होगा.

Photo:  Pexels

लेकिन अगर हम कहें कि बिना दूध के भी उतना ही सॉफ्ट और टेस्टी पनीर बनाया जा सकता है, तो क्या आप यकीन कर पाएंगे?

Photo:  Pexels

शायद नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर बिना दूध के भी बाजार जैसा सॉफ्ट पनीर बनाने का एक दिलचस्प तरीका सामने आया है, जिसमें लौकी और मूंगफली से वीगन पनीर तैयार किया जाता है.

Photo:  Pexels

बिना दूध के पनीर बनाने के लिए आपको बस दो चीजों की जरूरत होगी. इसके लिए आपको ताजी लौकी और रातभर भीगी हुई मूंगफली चाहिए होगी.

Photo:  AI generated

बनाने का तरीका:  1. सबसे पहले लौकी को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. दूसरी तरफ, भीगी हुई मूंगफली को हाथ से मसलकर उसका छिलका निकाल लें. ये बहुत जरूरी है ताकि पनीर साफ और सफेद बने.

Photo:  AI generated

2. अब मिक्सर में लौकी और मूंगफली बराबर मात्रा में डालें. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को कपड़े या छलनी से छान लें.

Photo:  AI Generated

3. इसे छानने के बाद आपको दूध जैसा सफेद लिक्विड मिलेगा, जो अपने पनीर का बेस होगा. इस लिक्विड को कड़ाही में डालकर उबाल लें. उबाल आते ही गैस धीमी करें और थोड़ा-थोड़ा करके विनेगर डालें.

Photo:  AI Generated

4. ये धीरे-धीरे फटने लगेगा, ठीक वैसे ही जैसे दूध से पनीर बनता है. फटे हुए मिश्रण को कपड़े में डालें और पानी निकाल लें. अब कपड़े को बांधकर ऊपर से कोई भारी चीज रख दें.

Photo: Pexels 

5. ये पनीर करीब 30 मिनट में सेट हो जाएगा. आधे घंटे बाद जब आप कपड़ा खोलेंगे, तो आपको बिल्कुल बाजार जैसा सॉफ्ट और सफेद पनीर मिलेगा.

Photo:  AI Generated

Read Next