होली से पहले 1 कप मूंग दाल से बनाएं ढेरों पापड़, साल भर के लिए करें स्टोर
Photo: Adobe
होली का त्योहार आने वाला है और घरों में पापड़, चिप्स और कचरी बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं.
Photo: Adobe
होली की थाली बिना पापड़ के अधूरी मानी जाती है. खासतौर पर मूंग दाल के पापड़ होली पर मेहमानों के सामने जरूर परोसे जाते हैं.
Photo: Adobe
मूंग दाल के पापड़ ज्यादातर लोग बाजार से खरीदते हैं लेकिन घर के बने मूंग दाल पापड़ की शुद्धता और स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है.
Photo: Adobe
ये पापड़ ना केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि पचाने में भी आसान होते हैं. इसलिए इस बार बाजार से महंगे और मिलावटी पापड़ खरीदने के बजाय इन्हें घर पर आसानी से बना सकते हैं.
Photo: Adobe
आइए जानते हैं क्रिस्पी मूंग दाल पापड़ बनाने का तरीका. इसके लिए सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह साफ करके पीस लें और बारीक आटा तैयार कर लें.
Photo: Adobe
इस आटे में कुटी हुई काली मिर्च, जीरा, हींग, थोड़ा सा पापड़ खार (या बेकिंग सोडा) और स्वादानुसार नमक मिलाएं. हींग और काली मिर्च से इसका स्वाद खिलकर आता है.
Photo: Adobe
थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर बहुत सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रहे आटा जितना सख्त होगा, पापड़ उतने ही कुरकुरे बनेंगे.
Photo: Adobe
गूंथे हुए आटे पर थोड़ा तेल लगाएं और इसे इमामदस्ते या भारी ओखली से 10-15 मिनट तक खूब कूटें. इससे आटा लचीला हो जाएगा.
Photo: Adobe
अब आटे की लंबी लोइयां बनाकर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. लोई पर थोड़ा तेल लगाएं और बेलन की मदद से बहुत पतला बेल लें. पापड़ इतने पतले होने चाहिए कि उनके आर-पार रोशनी दिख सके.
Photo: Adobe
बेले हुए पापड़ों को सूती कपड़े पर फैला दें. इन्हें 1-2 दिन की अच्छी धूप दिखाएं ताकि नमी पूरी तरह खत्म हो जाए. जब पापड़ अच्छी तरह सूख जाएं तो इन्हें एयरटाइट कंटेनर में भर कर रखें.