31 March 2026
Photo: ITG
ज्यादातर सभी घरों में सुबह की पहली किरण हो या शाम की थकान, एक कप कड़क चाय के बिना सब अधूरा है. सभी को चाय पीना बहुत ज्यादा पसंद होता है.
Photo: Pexels
चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए यूं तो अदरक और इलायची डाली जाती है, लेकिन फिर भी टपरी जैसा स्वाद नहीं आ पाता है.
Photo: Pexels
अगर आप चाहते हैं कि आपकी बनाई चाय की खुशबू मोहल्ले भर में फैल जाए, तो आपको एक खास 'मैजिक पाउडर' यानी चाय मसाले की जरूरत है.
Photo: Pexels
आज हम आपको एक खुशबूदार चाय मसाले की आसान रेसिपी बताने वाले हैं, जिसकी एक चम्मच आपकी हर बार की चाय को टपरी वाला स्वाद देगी. आइए जानते हैं आप इसे घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं.
Photo: Pexels
इंग्रेडिएंट्स: ये चाय मसाला बनाने के लिए आपको हरी इलायची, बड़ी इलायची (काली), लौंग, दालचीनी, सौंफ, जायफल और सोंठ (सूखी अदरक) की जरूरत होगी.
Photo: Pexels
बनाने का सही तरीका: 1. हल्का भूनें: सबसे पहले तवे को हल्का गर्म करें और उस पर हरी इलायची, बड़ी इलायची, लौंग, दालचीनी और सौंफ को डालकर थोड़ा सा रोस्ट करें.
Photo: Pexels
2. ध्यान रहे कि इन्हें जलाना नहीं है, बस हल्का गर्म करना है ताकि इनकी नमी निकल जाए और खुशबू निखर कर आए.
Photo: Pexels
3. सोंठ या जायफल को भूनने से पहले उन्हें कूटना जरूरी है. जब ये अच्छे से कुट जाए तो इन्हें भी हल्का सा गर्म कर लें.
Photo: Pexels
4. मिक्सी में पीसें: अब इन सभी चीजों को मिक्सर में डालें और दरदरा या बारीक पाउडर बना लें. आपका होममेड 'चाय मसाला' तैयार है.
Photo: Pexels
कैसे करें इस्तेमाल? कब डालें: आप इस मसाले को चाय के पानी में उबालते समय डाल सकते हैं या फिर दूध-पत्ती डालने के बाद भी मिला सकते हैं. बस इसे डालने के बाद चाय को थोड़ी देर अच्छे से पकने दें.
Photo: AI Generated
ये मसाला काफी स्ट्रॉन्ग होता है, इसलिए एक बार में बहुत ज्यादा न डालें, वरना चाय का स्वाद कड़वा हो सकता है. सिर्फ एक छोटा चम्मच मसाला ही आपकी चाय में जादू कर देगा.
Photo: AI Generated