लिपस्टिक भूल जाएंगी! चुकंदर से घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल लिप बाम, होंठ होंगे गुलाबी और सॉफ्ट
28 Mar 2026
Photo: Pixabay
गुलाबी होंठ भला किसे पसंद नहीं होते. लेकिन बदलते मौसम, धूप और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की वजह होंठ जल्दी रूखे और फटने लगते हैं.
Photo: Pixabay
अक्सर लोग इससे बचने के लिए मार्केट में मिलने वाले लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स कई बार होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
Photo: Pixabay
अगर आप नेचुरल तरीके से अपने होंठों को सॉफ्ट और गुलाबी बनाना चाहते हैं तो चुकंदर से बना लिप बाम आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.
Photo: Adobe stock
आज हम आपको चुकंदर से लिप बाम बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
Photo: Getty image
इंग्रेडिएंट्स
चुकंदर से लिप बाम बनाने के लिए 1 मीडियम साइज चुकंदर, 1 चम्मच बादाम का तेल, 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ बी वैक्स (मधुमोम) या वैसलीन, 1–2 बूंद विटामिन E ऑयल (ऑप्शनल) और छोटा डिब्बा लें.
Photo: Adobe stock
लिप बाम बनाएं कैसे?
सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह धोकर कुकर में उबाल लें. जब चुकंदर गल जाए तो इसे निकालकर ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद चुकंदर को छीलकर पीस लें.
Photo: Adobe stock
अब एक छोटे बर्तन में पिसा हुआ चुकंदर, नारियल का तेल, बादाम का तेल, विटामिन-E ऑयल (अगर चाहे तो) और बीज वैक्स (या वैसलीन) डालें
Photo: Adobe stock
इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और गैस पर तब तक गर्म करें जब तक सब कुछ अच्छे से मिक्स न हो जाए.
Photo: Pixabay
अब इस मिश्रण को किसी छोटे कंटेनर में डाल दें और फ्रिज में रखकर ठंडा होने दें. आपका चुकंदर का लिप बाम तैयार है.
Photo: Pixabay
इन बातों का रखें ध्यान
वैसे तो चुकंदर से बना यह लिप बाम पूरी तरह नेचुरल और सेफ है फिर भी पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.