होली की महफिल में छा जाएगा खुरमा, सिर्फ 3 चीजों से होगा तैयार

Photo: Adobe

होली का त्योहार हो और घर में मीठे शकरपारे न बनें, ऐसा मुमकिन नहीं. शक्करपारे को मीठी मठरी और  खुरमा भी कहा जाता है.

Photo: Adobe

मैदे और चीनी के चाशनी से बने ये पारंपरिक स्नैक्स न केवल खाने में लाजवाब होते हैं बल्कि इसे कई हफ्तों तक स्टोर भी किया जा सकता है. 

Photo: Adobe

मैदा: 2 कप, घी (मोयन के लिए): 1/4 कप, चीनी: 1.5 कप, पानी: 1/2 कप (चाशनी के लिए), इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच, तेल/घी: तलने के लिए

Photo: Adobe

एक परात में मैदा लें और उसमें घी का मोयन डालकर अच्छे से मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.

Photo: Adobe

आटे की बड़ी लोई लेकर उसे आधा इंच की मोटाई में बेल लें. अब चाकू की मदद से इसे छोटे चौकोर या लंबे टुकड़ों में काट लें.

Photo: Adobe

कड़ाही में तेल गरम करें. खुरमों को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. धीमी आंच पर तलने से ये अंदर तक पकेंगे और खस्ता बनेंगे.

Photo: Adobe

एक दूसरे बर्तन में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी बनाएं. इसमें इलायची पाउडर डालें.

Photo: Adobe

तले हुए खुरमों को चाशनी में डालें और लगातार चलाते रहें जब तक कि चीनी की परत खुरमों पर सूखकर सफेद न दिखने लगे.

Photo: Adobe

ठंडा होने के बाद इन्हें एयरटाइट जार में भर लें. आपके टेस्टी खुरमा तैयार हैं.

Photo: Adobe

Read Next