मठरी खाकर हो गए हैं बोर? होली की बची मैदा से मिनटों में बनाएं खस्ता खुरमा
Photo: Adobe
होली के त्यौहार पर पकवानों की धूम रहती है लेकिन उत्सव खत्म होने के बाद डिब्बों में बची हुई मैदा और सूजी अक्सर रखी रह जाती है.
Photo: Adobe
अगर आप नमकीन मठरी और गुजिया से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो खुरमा एक बेहतरीन विकल्प है.
Photo: Adobe
इसे बनाना बेहद आसान है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे हफ्तों तक स्टोर करके रख सकते हैं.
Photo: Adobe
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मैदा में घी डालकर अच्छे से मिलाएं (मुट्ठी बांधने पर मैदा बंधनी चाहिए).
Photo: Adobe
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
Photo: Adobe
आटे की मोटी लोई बेल लें और उसे छोटे चौकोर या लंबे टुकड़ों (खुरमा के आकार) में काट लें.
Photo: Adobe
कड़ाही में तेल गरम करें और धीमी आंच पर इन टुकड़ों को सुनहरा होने तक तल लें. ध्यान रहे कि आंच धीमी ही रखें ताकि ये अंदर तक खस्ता बनें.
Photo: Adobe
एक अलग बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर दो तार की गाढ़ी चाशनी बनाएं जिसमें थोड़ा इलायची पाउडर भी डालें.
Photo: Adobe
अब गैस बंद करें और तले हुए खुरमों को चाशनी में डाल दें. इन्हें तब तक चलाते रहें जब तक चीनी सूखकर खुरमों पर सफेद परत की तरह न जम जाए. ठंडा होने के बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भर लें.