ना चिपकेगा और ना जलेगा... होली से पहले इस तरह बनाएं क्रिस्पी कचरी-पापड़
Photo: Adobe
होली के त्योहार पर तरह-तरह की मिठाइयां बनती हैं जिन्हें घर आने वाले मेहमानों के सामने परोसा जाता है.
Photo: Adobe
लेकिन होली पर मिठाइयों के साथ कुरकुरी कचरी और पापड़ भी लाजिमी होते हैं.
Photo: Adobe
अक्सर महिलाएं शिकायत करती हैं कि चावल की कचरी बनाते समय या तो वो बर्तन में चिपक जाती है या सूखने के बाद फटने लगती है.
Photo: Adobe
अगर आप भी इस बार बाजार जैसी क्रिस्पी कचरी घर पर बनाना चाहते हैं तो यह खास ट्रिक आपके बहुत काम आएगी. इस तरीके से बनी कचरी ना तो जलेगी और ना ही तलते समय लाल होगी.
Photo: Adobe
सबसे पहले एक बड़े भारी तले के बर्तन (जैसे पीतल या मोटे स्टील की कड़ाही) में पानी गरम करें. भारी तला होने से मिश्रण चिपकेगा नहीं.
Photo: Adobe
पानी में नमक और पापड़ खार डालें. अब धीरे-धीरे चावल का आटा मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां (Lumps) न बनें.
Photo: Adobe
मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक वह पारदर्शी और गाढ़ा न हो जाए. .
Photo: Adobe
याद रखें, जितना अच्छा मिश्रण पकेगा, कचरी उतनी ही खिली-खिली बनेगी. अंत में जीरा या अजवाइन मिलाएं. (शुरुआत में डालने से कचरी का रंग काला हो सकता है)
Photo: Adobe
जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो इसे सांचे में भरकर प्लास्टिक शीट पर मनचाहा आकार दें कम से कम 2 दिन तेज धूप में सुखाएं.