होली पर बनाएं बिना तेल वाली चटपटी मिक्स नमकीन, टेस्ट में रहेगी नंबर 1
Photo: Adobe
होली पर तरह-तरह की मिठाई और तली-भुनी चीजों के बीच अगर आप कुछ हेल्दीबनाने का सोच रहे हैं तो बिना तेल वाली मिक्स नमकीन आपके लिए परफेक्ट हो सकती है.
Photo: Adobe
यह नमकीन लाइट होने के साथ ही खाने में बेहद टेस्टी लगती है. यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं.
Photo: Adobe
इसके लिए आपको चाहिए मखाना, मुरमुरे, पोहा (पतला वाला), भुनी हुई मूंगफली, रोस्टेड चना, कड़ी पत्ता, काला नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और हींग
Photo: Adobe
एक भारी तले की कढ़ाई को गर्म करें. सबसे पहले मखानों को धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें और अलग निकाल लें.
Photo: Adobe
इसी तरह पोहा और मुरमुरे को अलग-अलग 2-3 मिनट तक भूनें जब तक वे हाथों से दबाने पर टूटने न लगें.
Photo: Adobe
कढ़ाई में कड़ी पत्ता और हींग डालें. हल्का गर्म होने पर इसमें हल्दी और थोड़ा सा पानी का छींटा मारें ताकि मसाले जलें नहीं.
Photo: Adobe
इसके बाद फिर तुरंत सारे भुने हुए अनाज (मखाना, पोहा, मुरमुरे) डाल दें. आप इसमें रोस्टेड काजू, बादाम और किशमिश भी डाल सकते हैं.
Photo: Adobe
अब ऊपर से मूंगफली, चना, काला नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
Photo: Adobe
पूरी तरह ठंडा होने के बाद इसे एयर-टाइट कंटेनर में भर कर रखें.
Photo: Adobe
Read Next
ये भी देखें
घर में चूहों के हुड़दंग से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, रातों-रात भाग जाएंगे दूर
40 की उम्र में दिखेंगी 25 की, घर पर 3 चीजों से बनाएं एंटी-एजिंग क्रीम
हेयरफाल से हैं परेशान? आज से खाना शुरू कर दें ये चीजें, बालों के लिए हैं वरदान!
How to Get Pink Glow: गर्मी में महंगे साबुन और फेसवॉश की जगह इस चीज से धोएं चेहरा, मिलेगा गुलाबी निखार