ना मीठा और ना नमकीन... होली पर बनाएं खट्टी-चटपटी कांजी, मेहमान चाटेंगे उंगलियां
Photo: Adobe
होली के हुड़दंग में जब रंगों और पकवानों की बात आती है तो कांजी वड़ा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है.
Photo: Adobe
सरसों की भीनी महक और राई के तीखेपन से तैयार यह फर्मेंटेड ड्रिंक न केवल उत्तर भारत की एक पारंपरिक रेसिपी है बल्कि यह होली के भारी पकवानों को पचाने का बेहतरीन तरीका भी है.
Photo: Adobe
यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं जो आपके लिए मेहमानों के सामने परोसने के लिए बढ़िया ऑप्शन है.
Photo: Adobe
इसके लिए सबसे पहले 2 लीटर पानी (उबला और ठंडा किया हुआ) लें, साथ ही 2 बड़े चम्मच पीली या काली सरसों (दरदरी पिसी हुई), 1 चम्मच काला नमक, 1/2 चम्मच हींग, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच हल्दी.
Photo: Adobe
पकौड़ी (वड़ा) के लिए: 1 कप मूंग की दाल (भीगी हुई), तेल तलने के लिए, चुटकी भर नमक.
Photo: Adobe
एक मिट्टी के बर्तन या कांच के जार में पानी भरें. इसमें सरसों का पाउडर, नमक, मिर्च, हल्दी और हींग डालें.
Photo: Adobe
इसे अच्छी तरह मिलाएं और सूती कपड़े से बांधकर 2-3 दिन के लिए धूप में रख दें ताकि यह खट्टा (Ferment) हो जाए.
Photo: Adobe
मूंग की दाल को पीसकर फेंट लें. इसमें नमक मिलाएं और छोटी-छोटी पकौड़ियां तल लें.
Photo: Adobe
पकौड़ियों को निकालने के बाद कुछ देर सादे पानी में भिगोएं, फिर निचोड़कर तैयार खट्टी कांजी में डाल दें. ऊपर से पुदीना डालकर सर्व करें.