ना खोया और ना चीनी... होली पर बनाएं ड्राई फ्रूट गुजिया, बनेंगी फूली-फूली

Photo: Adobe

होली का त्योहार हो और घर में गुजिया की महक न आए. ऐसा तो हो ही नहीं सकता. वैसे तो गुजिया कई तरह की बनती हैं.

Photo: Adobe

लेकिन ड्राई फ्रूट गुजिया लंबी शेल्फ-लाइफ के लिए जानी जाती है. इसमें खोया का इस्तेमाल नहीं होता जिससे यह जल्दी खराब नहीं होती और सफर के लिए भी बेहतरीन है.

Photo: Adobe

इसके लिए 2 कप मैदा, घी, 1/4 कप, गुनगुना पानी, भरावन के लिए सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) बादाम और काजू (कटे हुए).

Photo: Adobe

ड्राई फ्रूट गुजिया के लिए क्या चाहिए 

किशमिश और चिरौंजी, गुड़ और इलाचयी पाउडर. आप चाहें तो पिसी चीनी या बूरा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सूजी और घी.

Photo: Adobe

एक बड़े बर्तन में मैदा और घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जब मैदा मुट्ठी में बंधने लगे तो थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. इसे गीले कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए छोड़ दें.

Photo: Adobe

एक कड़ाही में थोड़ा घी गरम करें और कटे हुए मेवों को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. 

Photo: Adobe

अब इसमें कद्दूकस किया नारियल और सूजी डालकर 1-2 मिनट भूनें. मिश्रण को ठंडा होने दें, फिर इसमें गुड़ या पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं.

Photo: Adobe

आटे की लोइ को तोड़कर पतली पूरी बेल लें और उसे सांचे पर रखकर स्टफिंग भरें. किनारों पर हल्का पानी लगाकर सांचे को जोर से दबाएं और एक्स्ट्रा आटा हटा दें.

Photo: Adobe

कड़ाही में घी या तेल को मीडिया आंच पर गरम करें. गुजिया को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. आपकी गुजिया तैयार हैं.

Photo: Adobe

Read Next