06 March 2026
Photo: ITG
होली के बाद अक्सर अलमारी में ऐसे कपड़े मिल जाते हैं जिन पर रंग के जिद्दी दाग लग जाते हैं. लोग रंगों के इन जिद्दी दागों को साफ करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अक्सर रंग नहीं निकलते हैं.
Photo: PTI
ऐसे में अक्सर लोग इन्हें पहनने लायक नहीं समझते और सीधे फेंक देते हैं. लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी से यही रंग-बिरंगे कपड़े घर के काम की कई खूबसूरत चीजों में बदले जा सकते हैं.
Photo: PTI
आप रंग लगी टी-शर्ट, कुर्ते, दुपट्टा या जींस को DIY क्राफ्ट बनाकर दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे बल्कि घर की सजावट भी और ज्यादा रंगीन हो जाएगी.
Photo: AFP
1. फैशन के लिए बनाएं स्टाइलिश पैच: अगर कपड़ों पर जगह-जगह रंग के दाग हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप उन रंगीन हिस्सों को काटकर डेनिम जैकेट, जींस या प्लेन टी-शर्ट पर पैच की तरह लगा सकते हैं. इससे कपड़ों को बोहो या ट्रेंडी लुक मिल जाएगा और पुराना कपड़ा नया जैसा लगने लगेगा.
Photo: Pexels
2. बनाएं हेयर स्क्रंची: कॉटन कुर्ता या टी-शर्ट का कपड़ा काफी सॉफ्ट होता है. इससे आप घर पर ही ट्रेंडी हेयर स्क्रंची बना सकते हैं. ये बालों को डैमेज होने से बचाती हैं.
Photo: Pexels
3. घर की डेकोरेशन में करें इस्तेमाल: रंग लगे पुराने दुपट्टे या सफेद कपड़ों को आप कुशन कवर, टेबल रनर या छोटे डेकोरेटिव कवर में बदल सकते हैं. इससे घर की सजावट में भी होली जैसे रंग नजर आएंगे.
Photo: Pexels
4. बनाएं टोट बैग: पुरानी जींस या मोटे कॉटन के कपड़े को काटकर आप इको-फ्रेंडली टोट बैग बना सकते हैं. ये बाजार जाने या रोजाना के कामों के लिए बहुत काम के होते हैं.
Photo: Pexels
5. रंगोली के लिए बनाएं बेस मैट: अगर कपड़ा ज्यादा खराब हो गया है तो उसे गोल या डिजाइन में काटकर रंगोली के बेस मैट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे फर्श गंदा भी नहीं होगा और रंगोली बनाना भी आसान रहेगा.
Photo: Pexels
6. दाग ज्यादा हों तो ऐसे बनाएं नया कपड़ा: अगर कपड़ों पर दाग बहुत ज्यादा हैं, तो पूरे कपड़े को डार्क कलर जैसे मैरून या नेवी ब्लू में डाई कर सकते हैं. इससे सारे दाग छिप जाएंगे और कपड़ा फिर से पहनने लायक बन जाएगा.
Photo: Pexels