क्या आपने कभी खाई है नारियल-गुड़ की गुजिया? बिना खोया के ऐसे लाएं हलवाई जैसा स्वाद
Photo: Adobe
होली खत्म हो गई है लेकिन होली मिलन का त्योहार अभी भी चल रहा है.
Photo: Adobe
मेहमानों के आने-जाने के बीच अगर आपके घर में गुजिया और खोया दोनों खत्म हो गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.
Photo: Adobe
होली मिलन पर मेहमानों का मुंह मीठा कराने के लिए नारियल और गुड़ की गुजिया एक बेहतरीन और पारंपरिक विकल्प है.
Photo: Adobe
गुड़ की सोंधी खुशबू और ताजे या सूखे नारियल का क्रंच इस गुजिया को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है.
Photo: Adobe
इसे बनाने के लिए 2 कप मैदा, 1/4 कप देसी घी (मोयन के लिए) और गुनगुना पानी लेकर अच्छा सा डो तैयार कर लें. इसे 20 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रखें.
Photo: Adobe
एक पैन में नारियल को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें कटा हुआ गुड़ डालें और धीमी आंच पर तब तक चलाएं जब तक गुड़ पिघलकर नारियल में मिल न जाए.
Photo: Adobe
अंत में इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर मिश्रण ठंडा होने दें.
Photo: Adobe
आटे की छोटी लोइयां बेलें. सांचे में पूरी रखें, बीच में गुड़-नारियल का मिश्रण भरें और किनारों पर पानी लगाकर बंद कर दें.
Photo: Adobe
कड़ाही में घी या तेल गरम करें और धीमी से मध्यम आंच पर गुजिया को सुनहरा होने तक तलें.
Photo: Adobe
Read Next
ये भी देखें
महाकुंभ की वायरल गर्ल ने मुस्लिम BF से की शादी, देखें कितनी बदल गईं मोनालिसा
सूखी सब्जी में नमक हो गया तेज? इन 4 ट्रिक्स से तुरंत ठीक करें स्वाद
बिना छीले और बिना मेहनत कटेगा पाइनएप्पल, कुणाल कपूर ने बताई अनोखी ट्रिक
घर पर बनाएं बाजार जैसा टोमेटो सॉस, शेफ कुणाल कपूर की इस ट्रिक से नहीं होगा जल्दी खराब