24 Feb 2026
Photo: ITG
होली पर जहां घर-घर में गुजिया और नमकीन बनते हैं, वहीं रमजान में भी इफ्तार की टेबल पर कुछ नया और खास रखने की चाहत रहती है.
Photo: AI Generated
ऐसे में अगर आप एक ही रेसिपी से दोनों त्योहारों का मजा दोगुना करना चाहते हैं, तो समोसा बढ़िया रहता है. लेकिन क्या आपने कभी टॉफी समोसा खाया है?
Photo: Instagram/@snehaskitchen07
ये दिखने में टॉफी जैसा क्यूट, खाने में समोसे जैसा चटपटा और मजेदार होता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सब पसंद करेंगे.
Photo: AI generated
टॉफी समोसा एक क्रिस्पी, डीप फ्राइड स्नैक है, जिसमें बाहर से आटे की क्रिस्पी लेयर और अंदर मसालेदार मटर-आलू की स्टफिंग होती है. होली हो या रमजान की इफ्तार पार्टी, ये प्लेट में रखते ही सबका ध्यान खींच लेगा.
Photo: AI generated
1. सबसे पहले गूंथे परफेक्ट आटा: आटा गूंथने के लिए आपको 1 कप गेहूं का आटा, 1 कप मैदा, कलौंजी, अजवाइन, नमक स्वादानुसार, 2-3 चम्मच पिघला हुआ घी और जरूरत अनुसार पानी की जरूरत पडे़गी.
Photo: AI generated
सबसे पहले आटा और मैदा मिलाकर उसमें कलौंजी, अजवाइन और नमक डालें. फिर पिघला हुआ घी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट लेकिन हल्का टाइट डो गूंथ लें और उसे ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें.
Photo: AI generated
2. तैयार करें चटपटी स्टफिंग: इसके लिए आपको 1 कप उबले हरे मटर, 2-3 उबले आलू (मैश किए हुए), 1 प्याज (बारीक कटा), 2-3 हरी मिर्च, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा-धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और चाट मसाला लेना होगा.
Photo: AI generated
कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके हरी मिर्च और प्याज भून लें, फिर उबले मटर डालकर हल्का मैश करते हुए पकाएं. अब सारे मसाले मिलाएं और मैश किए आलू डालकर 2-3 मिनट भूनें.
Photo: AI generated
आखिर में कसूरी मेथी और चाट मसाला डालें, जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे तो समझ जाएं कि स्टफिंग तैयार है. अब इसे ठंडा होने दें.
Photo: AI generated
3. ऐसे दें टॉफी जैसी शेप: आटे की नींबू जितनी छोटी लोई बनाकर बेलें और ग्लास से गोल काट लें. बीच में स्टफिंग रखें, किनारों पर कॉर्न फ्लोर-पानी का पेस्ट लगाकर दोनों तरफ से बंद करें और हल्का ट्विस्ट दे दें. टॉफी शेप वाली मिनी समोसा बाइट तैयार है.
Photo: Instagram/@snehaskitchen07
4. अब करें गोल्डन फ्राई: मीडियम आंच पर तेल गर्म करें. पहले 1-2 मिनट मीडियम फ्लेम पर पकाएं, फिर आंच तेज करके गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. कुछ ही मिनटों में ये क्रिस्पी और गोल्डन हो जाएंगे.
Photo: AI generated