होली पर बनाएं बाजार जैसे एकदम क्रिस्पी नमक पारे, बस आटा गूंथते समय न करें ये गलती

24 Feb 2026

Photo: ITG

होली, रंगों का त्योहार है. इस पर लोग कई तरह के मजेदार और स्वादिष्ट स्नैक्स बनाते हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आते हैं.

Photo:

इन्हीं में से एक नमक पारे होते हैं. नमक पारे ना केवल त्योहार का बल्कि चाय का मजा भी दोगुना कर देते हैं. ऐसे में लोग घर पर बड़ी मेहनत से नमक पारे बनाते हैं.

Photo: AI Generated

मेहनत करने के बाद भी अक्सर नमक पारे वैसे खस्ता नहीं बन पाते हैं जैसे बाजार में मिलते हैं. इसका कारण क्या है? अगर आपके मन में भी यही सवाल उठता है तो बता दें, इसका बड़ा कारण आटा ठीक से गूंथा न जाना है.

Photo: AI Generated

आज हम आपको परफेक्ट और क्रिस्पी नमक पारे बनाने के लिए आटा गूंथने के टिप्स शेयर करेंगे. चलिए जानते हैं.

Photo: AI Generated

1. सबसे पहले सही आटा चुनें: परफेक्ट और क्रिस्पी नमक पारे के लिए सिर्फ मैदा ही नहीं, थोड़ी सूजी भी आटे में मिलाएं. इससे पारे हलके और ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं. आटा गूंथने के लिए मैदा + सूजी, स्वादानुसार नमक, बेकिंग सोडा और स्वाद के लिए पिसी राई/जीरा डालें.

Photo: AI Generated

2. पानी या दूध से गूंथने का सही तरीका: आटा गूंथते समय पानी थोड़े-थोड़े डालें. इससे आटा न ज्यादा सख्त होता है और न ज्यादा नरम, जिससे पारे बराबर और क्रिस्पी बनते हैं. आटा गूंथन के लिए दूध का इस्तेमाल भी किया जाता है.

Photo: AI Generated

3. घी या तेल मिलाना न भूलें: थोड़ा-सा घी या रिफाइंड तेल आटे में डालने से बड़ा फर्क पड़ता है. ये आटा मुलायम बनाता है और तलते समय पारे में तेल अच्छे से समाता है.

Photo: AI Generated

4. आटा सेट होने दें: गूंथा हुआ आटा तुरंत बेलने की बजाय 10–15 मिनट ढककर रखें. इससे आटे का ग्लूटेन सेट हो जाता है और पारे नरम रहेंगे और तलते समय फैलेंगे नहीं.

Photo: AI Generated

5. बेलने के टिप्स: बेलने से पहले चकले/पिंड पर थोड़ा सूखा आटा छिड़कें. लोई को हल्के हाथों से बेलें, ज्यादा दबाने से पारे सख्त हो सकते हैं. बेलते समय एक ही मोटाई रखें, इससे पारे बराबर कुरकुरे बनेंगे.

Photo: AI Generated

Read Next