होली पर बिना सांचा बनाएं ढेर सारी गुजिया, फटने-टूटने का चांस नहीं, हर पीस रहेगा परफेक्ट

20 Feb 2026

Photo: ITG

होली, गुजिया की मिठास के बिना अधूरी मानी जाती है. इस साल होली का त्योहार 3 मार्च और 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी.  ऐसे में गुजिया बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

Photo: Pixabay

यूं तो गुजिया सांचे की मदद से बनाई जाती है, लेकिन कई बार या तो आपके पास सांचा नहीं होता है या फिर वो ढंग से काम नहीं कर रहा होता है.

Photo: Pixabay

अक्सर लोगों को यही शिकायत रहती है. लेकिन अगर हम कहें कि आपको गुजिया बनाने के लिए सांचे की जरूरत नहीं पड़ेगी तो? जी हां, अब सांचे की टेंशन छोड़ दीजिए.

Photo: Messho

आज हम आपको बताएंगे कि एक ऐसी गुजिया बनाने का तरीका, जो बिना सांचा भी एकदम शेप में बनेगी और तेल में डालते ही न फटेगी और न ही टूटेगी.

Photo: Pexels

गुजिया बनाने के लिए आपको आटा और उसमें भरी जाने वाली फिलिंग की जरूरत होगी. ये दोनों चीजें तैयार करके आप आटे की बराबर लोइयां बनाएं.

Photo: AI Generated

इन लोइयों से छोटी पूड़ी बेलें और कटोरी से गोल काट लें (या अंदाजे से बेलें). इसके बाद पूड़ी के बीच में गुजिया की फिलिंग रखें.

Photo: AI Generated

अब किनारों पर पानी 1-2 बार अच्छे से लगाएं. ऐसा करने के बाद फिलिंग वाला हिस्सा न उठाएं, बल्कि दूसरा हिस्सा ऊपर लाकर बंद करें.

Photo: AI Generated

किनारों को दबाकर फोर्क/कांटे से डिजाइन बना दें. इस तरीके से गुजिया न सिर्फ मजबूत सील होगी बल्कि दिखने में भी सांचे से बेहतर लगेगी.

Photo: AI Generated

त्योहारों में मिठाई बिगड़ जाए, इससे बड़ा अफसोस कुछ नहीं होता। इसलिए इस बार बिना सांचा, सिर्फ सही तरीका अपनाएं और बनाएं ढेर सारी परफेक्ट गुजिया.

Photo: AI Generated

Read Next