05 Jan 2026
Photo: ITG
प्रोटीन आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है. ऐसे में डॉक्टर्स से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स तक इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. जब भी प्रोटीन की बात होती है तो ज्यादातर लोग अंडा, मछली या चिकन के बारे में सोचते हैं.
Photo: Pixabay
लेकिन सच ये है कि कई सब्जियां भी प्रोटीन से भरपूर होती हैं. अगर आप वेजिटेरियन हैं, प्लांट-बेस्ड डाइट फॉलो करते हैं या बस हेल्दी खाना चाहते हैं, तो ये सब्जियां आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं.
Photo: Pexels
खास बात ये है कि ये आसानी से बाजार में मिल जाती हैं और घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती हैं. चलिए जानते हैं उन सब्जियों के नाम, जिन्हें खाकर आप प्रोटीन की कमी पूरी कर सकते हैं.
Photo: Pexels
एडामामे (हरे सोयाबीन) एडामामे यानी कच्चे/हरे सोयाबीन प्रोटीन का शानदार सोर्स हैं. एक कप पके हुए एडामामे में करीब 18 ग्राम प्रोटीन होता है. इसमें फाइबर भी भरपूर होता है और साथ ही हेल्दी फैट्स भी मिलते हैं, जो दिल के लिए अच्छे माने जाते हैं.
Photo: Pexels
एडामामे को उबालकर या भूनकर स्नैक की तरह खाया जा सकता है. इन्हें सब्जी की तरह बनाकर और स्टर-फ्राय करके भी खा सकते हैं.
Photo: Pexels
फावा बीन्स फावा बीन्स भी प्रोटीन से भरपूर सब्जी है. एक कप पकी हुई फावा बीन्स में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन होता है. इसके अलावा इनमें एंटीऑक्सीडेंट, फोलेट और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं.
Photo: Pexels
फावा बीन्स को छिलके से निकालकर उबाला या रोस्ट किया जा सकता है. इसके साथ ही सूप, पास्ता या अन्य सब्जियों में भी मिलाया जा सकता है.
Photo: Pexels
हरी मटर हरी मटर सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत में भी कमाल की होती है. एक कप पकी हुई हरी मटर में करीब 8 ग्राम प्रोटीन होता है. साथ ही इसमें विटामिन सी और जिंक होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है.
Photo: Pexels
आर्टिचोक आर्टिचोक थोड़ी अलग सब्जी है, लेकिन पोषण से भरपूर होती है. एक कप पके आर्टिचोक में लगभग 5 ग्राम प्रोटीन मिलता है. इसमें फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं. इसे सलाद में डाल सकते हैं, भरकर बेक कर सकते हैं या पास्ता में इस्तेमाल कर सकते हैं.
Photo: Pexels
ब्रसेल्स स्प्राउट्स (छोटी पत्तागोभी) ब्रसेल्स स्प्राउट्स दिखने में छोटे होते हैं लेकिन सेहत के मामले में बड़े फायदे देते हैं. आधे कप ब्रसेल्स स्प्राउट्स में करीब 2 ग्राम प्रोटीन होता है. ये फाइबर और विटामिन के से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों के लिए अच्छे माने जाते हैं. इन्हें भूनकर, हल्का सा भाप में पकाकर या सलाद में कच्चा भी खाया जा सकता है.
Photo: Pixabay