महंगा फेशियल छोड़िए! मोरिंगा सूप से चेहरे पर लाएं कुदरती निखार, हीरे सा चमकेगा चेहरा

Photo: Getty

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. 

Photo: Getty

ऐसे में मोरिंगा या सहजन से बना सूप एक मैजिक ड्रिंक की तरह काम करता है.

Photo: Getty

विटामिन ए, सी, और कैल्शियम से भरपूर यह सूप हड्डियों को मजबूत बनाने, खून की कमी दूर करने और वजन घटाने में बेहद मददगार है.

Photo: Getty

मोरिंगा में विटामिन A, C, और E के साथ-साथ कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कोलेजन को बढ़ाते हैं, फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और सूजन कम करते हैं और समय से पहले बूढ़ा होने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं.

Photo: Getty

यहां हम आपको मोरिंगा सूप की आसान रेसिपी बता रहे हैं जिसके बाद आप हर रोज इसे आसानी से बनाकर पिएंगे.

Photo: Getty

सबसे पहले सहजन की फलियों को थोड़े पानी और नमक के साथ कुकर में 2 सीटी आने तक उबाल लें. ठंडा होने पर फलियों का गूदा निकाल लें.

Photo: Getty

एक पैन में मक्खन गरम करें, उसमें जीरा डालें. फिर अदरक, लहसुन और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.

Photo: Getty

अब इसमें टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं. इसके बाद सहजन की डंडियों का गूदा और बचा हुआ पानी डालें.

Photo: Getty

इसे 5-7 मिनट तक उबलने दें. अंत में काली मिर्च और बारीक कटा धनिया मिलाएं. गरमा-गरम छानकर या बिना छाने मक्खन के साथ परोसें.

Photo: Getty

Read Next