ना चिपकेगा ना जलेगा, रनवीर बरार स्टाइल में बनाएं दानेदार मूंग दाल हलवा
Photo: Freepik
सर्दियों में लोग बड़े चाव से गाजर और मूंग दाल का हलवा खाते हैं.
Photo: Freepik
लेकिन मूंग दाल का हलवा खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, बनाने में उतना ही कठिन.
Photo: Freepik
अगर आपको भी इसकी आसान रेसिपी चाहिए है तो यहां हम आपको सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार की मूंग दाल के हलवे की रेसिपी बता रहे हैं.
Photo: Freepik
इसके लिए आप पहले मूंग दाल को 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. इसके बाद इसे पानी से निकालकर दरदरा पीस लें.
Photo: Freepik
अब भारी तले की कढ़ाई में घी गरम करें और इसमें सूजी और बेसन डालकर हल्का भूनें.
Photo: Freepik
रणबीर बरार बताते हैं कि यह हलवे को कढ़ाई में चिपकने से रोकता है.
Photo: Freepik
अब इसमें पिसी हुई दाल डालें. इसे धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि घी दाल से अलग न होने लगे और दाल का रंग सुनहरा भूरा न हो जाए.
Photo: Freepik
जब दाल अच्छी तरह भून जाए, तो इसमें धीरे-धीरे दूध और केसर डालें. इसे तब तक चलाएं जब तक दूध पूरी तरह सूख न जाए. अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें.
Photo: Freepik
चीनी घुलने के बाद हलवा फिर से घी छोड़ने लगेगा. अंत में ऊपर से कटे हुए मेवे डालें और गरमा-गरम परोसें.
Photo: Freepik
Read Next
ये भी देखें
क्या आपने खाई ये नेपाली सब्जी, बिना गैस जलाए मिनटों में हो जाती है तैयार
सूखी सब्जी में नमक हो गया तेज? इन 4 ट्रिक्स से तुरंत ठीक करें स्वाद
बिना छीले और बिना मेहनत कटेगा पाइनएप्पल, कुणाल कपूर ने बताई अनोखी ट्रिक
सिर्फ 4 चीजों में बनाएं यूपी स्टाइल तीखा हींग का अचार, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे