कम तेल में घर पर बनाएं गरमा-गरम 'अप्पे', 1 बाइट में भूल जाएंगे बाजार के मोमोज!
25 Feb 2026
Photo:ITG
अगर आपको बाजार वाले मोमोज बहुत पसंद हैं लेकिन ज्यादा मैदा और ऑयली होने की वजह से उनको खा नहीं पाते हैं. आप कुछ थोड़ा हेल्दी और अलग स्नैक ढूंढ़ रहे हैं तो आपके लिए मिनी मोमोज ‘अप्पे’ एक बेहतरीन ऑप्शन है.
Photo: Adobe Stock
मिनी मोमोज ‘अप्पे’ कम तेल में बनते हैं और यह खाने में लाजवाब होते हैं,इसके साथ ही इनको खाने से हमारी हेल्थ पर बुरा असर भी नहीं पड़ता है.
Photo: Adobe Stock
इससे भी अच्छी बात यह है कि आप इनको अपने घर पर कम तेल में आसानी से तैयार कर सकते हैं. इनको बनाने में रसोई में मौजूद चीजें ही इस्तेमाल होती हैं.
Photo: Adobe Stock
अप्पे बनाने के लिए एक कप सूजी, बारीक कटी पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च, 1 चम्मच तेल, राई, करी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च, नमक, आधा चम्मच ईनो की जरूरत होगी.
Photo: Adobe Stock
एक बड़े बाउल में सूजी, दही और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर बना लें, अब इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें ताकि सूजी फूल जाए.
Photo: Adobe Stock
एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गरम करें, इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर चटकाएं. इस तड़के को सूजी वाले घोल में डाल दीजिए.
Photo: Adobe Stock
उसके बाद बैटर में बारीक कटी हुई सभी सब्जियां और नमक डालकर मिलाएं. अगर घोल बहुत गाढ़ा लगे, तो थोड़ा पानी और मिलाएं. इस बात का ध्यान रखें कि बैटर न तो बहुत पतला हो, न बहुत सख्त.
Photo: Adobe Stock
जब आप अप्पे बनाना शुरू करें, उससे ठीक पहले घोल में ईनो मिलाएं और हल्के हाथ से मिक्स करें. इससे अप्पे फूले हुए और जालीदार बनेंगे.
Photo: Adobe Stock
अप्पे पैन को मिडियम गैस पर गर्म करें और हर खाने में 2-3 बूंद तेल डालें.चम्मच से घोल को खानों में भरें,ढक्कन लगाकर 2-3 मिनट तक पकने दें.फिर उनको पलट दें और दोनों तरफ से भी कुरकुरा होने तक पकाएं.