ना क्रीम और ना कॉर्नफ्लॉर... इस ट्रिक से बनाएं होटल जैसा गाढ़ा ब्रोकली सूप

Photo: Adobe

ब्रोकली बेहद पौष्टिक सब्जी है जो कैंसर-रोधी गुणों, हाई फाइबर और विटामिन C, K और कैल्शियम से भरपूर होती है.

Photo: Adobe

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो ब्रोकली सूप आपकी डाइट का हिस्सा जरूर होना चाहिए. 

Photo: Adobe

विटामिन C, K और फाइबर से भरपूर ब्रोकली पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती है. 

Photo: Adobe

इस सूप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बहुत ही कम कैलोरी में आपको भरपूर ऊर्जा देता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. 

Photo: Adobe

आइए जानते हैं होटल जैसा क्रीमी और स्वादिष्ट सूप बनाने का आसान तरीका.

Photo: Adobe

एक गहरे पैन में मक्खन गरम करें. इसमें लहसुन और प्याज डालकर ट्रांसपेरेंट होने तक भूनें. 

Photo: Adobe

अब इसमें ब्रोकली के टुकड़े डालें और 2 मिनट तक चलाएं. फिर पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालकर ढक दें. इसे तब तक पकाएं जब तक ब्रोकली नरम न हो जाए.

Photo: Adobe

मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर ब्लेंडर की मदद से इसे एक स्मूथ प्यूरी बना लें. प्यूरी को वापस पैन में डालें.

Photo: Adobe

इसमें आप बिना क्रीम के सर्व कर सकते हैं (अगर ज्यादा क्रीमी चाहिए तो क्रीम मिला लें). नमक और काली मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें.

Photo: Adobe

गरमा-गरम सूप को ऊपर से थोड़ी भुनी हुई ब्रेड के टुकड़ों और हरा के साथ परोसें.

Photo: Adobe

Read Next