8 May 2026
(PHOTO:ITG/AI)
आजकल लोग सिर्फ गर्मी से ही नहीं बल्कि बिना वजह बालों के झड़ने से भी परेशान हैं. इसे रोकने के लिए लोग कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट ही नहीं बल्कि देसी नुस्खे भी ट्राई करते हैं.
PHOTO: Adobe Stock Images
बालों में दही और प्याज का रस काफी बार लोग बालों के झड़ने से रोकने के लिए बनाते हैं. जबकि खाने की कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो बालों को जड़ से मजबूत बनाती हैं.
PHOTO: Adobe Stock Images
गुरुग्राम के मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट , डर्मेटोलॉजी डॉ. प्रियंका हेमराजनी के मुताबिक, इन कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से बाल मजबूत होते हैं और ग्रोथ ज्यादा होती है.
PHOTO: Adobe Stock Images
बालों को हेल्दी बनाने के लिए अंडा खाना सही होता है, क्योंकि इसमें एक तो प्रोटीन और दूसरा बायोटिन मौजूद होता है.
PHOTO: Adobe Stock Images
अंडे में जिंक और सेलेनियम होता है, जो स्कैल्प को हेल्दी बनाने में मदद करता है. हफ्ते में तीन से चार अंडे खाना सही रहेगा.
PHOTO: Adobe Stock Images
बादाम और अखरोट बालों के लिए बेहतरीन सुपरफूड हैं, जो प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, और विटामिन ई से भरपूर होते हैं. रोजाना 4-5 भीगे हुए अखरोट और 8-10 बादाम बालों के लिए सही माने जाते हैं.
PHOTO: Adobe Stock Images
चिया सीड्स, कद्दू और अलसी के बीज बालों की मजबूती, ग्रोथ और स्कैल्प के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन पोषक तत्वों का पावरहाउस माने जाते हैं. इनमें ओमेगा-3, जिंक, प्रोटीन, आयरन होता है जो हेयर फॉल को कम करते हैं.
PHOTO: Adobe Stock Images
बालों की अच्छी ग्रोथ और उन्हें टूटने से बचाने के लिए डाइट में पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी सब्जियां जरूर शामिल करें.इनमें मौजूद आयरन, विटामिन्स और पोषक तत्व बालों को जड़ से मजबूत बनाने में मदद करते हैं.
PHOTO: Adobe Stock Images
आंवला, संतरा और नींबू जैसे विटामिन-सी से भरपूर फल शरीर में कोलेजन बढ़ाने में मदद करते हैं. इनका सेवन करने से बालों का झड़ना कम होता है और बाल लंबे व मजबूत बनते हैं.
PHOTO: Adobe Stock Images