गर्मी में बर्फ की तरह ठंडक देगा ये ठंडा-ठंडा गुलाब शरबत, बनाना है बेहद आसान

Credit: Adobe

गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए लोग नींबू और खस का शरबत खूब पीते हैं लेकिन क्या आपने कभी घर पर ही गुलाब का शरबत बनाकर पिया है.

Credit: Adobe

गुलाब के शरबत का उपयोग सदियों से भारत में गर्मी के मौसम में किया जाता रहा है. इसकी खुशबू मनमोहक होती है और इसके गुण पेट की जलन और एसिडिटी में राहत पहुंचाते हैं.

Credit: Adobe

यह शरबत विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा को निखारने और डिहाइड्रेशन से बचाने में कारगर है.

Credit: Adobe

इस गर्मी में बाजार के आर्टिफिशियल ड्रिंक्स की जगह आपको घर पर ही शुद्ध गुलाब का शरबत बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

Credit: Adobe

इसके लिए आप 2 कप ताजी गुलाब की पंखुड़ियों को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि धूल-मिट्टी निकल जाए.

Credit: Adobe

पंखुड़ियों को आधे कप पानी के साथ मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें. एक अब कढ़ाई में 1 कप पानी और चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. 

Credit: Adobe

जब चीनी घुल जाए तो इसमें गुलाब का पेस्ट डाल दें. मिश्रण को 10-12 मिनट तक मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह थोड़ा गाढ़ा और चिपचिपा न हो जाए.

Credit: Adobe

अब इसमें नींबू का रस और इलायची पाउडर डालें. अगर आप गहरा रंग चाहते हैं तो एक चुटकी रेड फूड कलर मिला सकते हैं.

Credit: Adobe

मिश्रण को ठंडा होने दें. फिर एक मलमल के कपड़े या छलनी से छान लें. इसे कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रखें. 

Credit: Adobe

एक गिलास ठंडे पानी या दूध में 2-3 चम्मच यह शरबत और बर्फ डालकर परोसें.

Credit: Adobe

Read Next