सर्दियां जाने से पहले बनाएं चटपटा मटर का अचार, 12 महीने नहीं होगा खराब!
16 Feb 2026
Photo: ITG
सर्दियों में मटर के दाम कम होते हैं, इसलिए सर्दियां जाने से पहले मटर का चटपटा अचार बनाना सबसे सही होता है. अचार एक ऐसी चीज है, जो हर खाने का स्वाद बढ़ा देती है.
Photo: Pexels
सबसे खास बात यह है कि मटर के अचार को बनाने आपको झंझट भी नहीं करना होता है और एक मसाला ट्रिक से आप इस अचार का मचा पूरे साल उठा पाएंगे.
Photo: Pexels
मटर का अचार बनाने के लिए 2 कप ताजी हरी मटर, 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल, 1 छोटा चम्मच राई, 1 छोटा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना लीजिए.
Photo: Pixabay
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस भी इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट में शामिल करें.
Photo: Adobe Stock Images
सबसे पहले मटर को छीलकर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, फिर इन्हें 2–3 मिनट हल्का उबाल लें. ताकि मटर में बिल्कुल भी नमी ना बचे, वरना अचार जल्दी खराब हो जाता है.
Photo: Pexels
कढ़ाही में सरसों का तेल धुआं उठने तक गरम करें, फिर गैस स्लो करके राई, सौंफ और मेथी दाना डालें और हल्का भूनें ताकि मसालों की खुशबू अच्छी तरह बाहर आ जाए.
Photo: Adobe Stock Images
अब गैस बंद करके इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं, इसमें मटर डालकर चम्मच से अच्छे से मिलाएं. मटर के हर दाने में मसाला लग जाए, तब तक मिलाते रहें.
Photo: Adobe Stock Images
आखिर में इसमें नींबू का रस डालें और आप चाहें तो थोड़ा सा सिरका भी मिला सकते है. इससे आचार में हल्की खटास आ जाएगी और यह लंबे समय तक खराब भी नहीं होगा.
Photo: Pixabay
मटर का अचार जब बन जाए तो इसे एक साफ कांच की बर्तन में बंद करके धूप में रख दीजिए. लगभग 2 से 3 दिन तक धूप लगाना बहुत जरूरी है, इससे मसालों का स्वाद मटर में आ जाता है और अचार ज्यादा टेस्टी हो जाएगा.