स्किन का ढीलापन होगा दूर!  ग्लोइंग स्किन के लिए खाएं ये 6 सब्जियां, कोलजन भी होगा बूस्ट

17  Jan 2026

(PHOTO:AI)

कुछ सब्जियां ऐसी हैं जो त्वचा में कोलेजन को बनाए रखने और झुर्रियों की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करती हैं. इन सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शुमार करना चाहिए.

(PHOTO:AI)

पालक विटामिन सी, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्किन का लचीलापन और कसाव बनाए रखने में फायदेमंद होते हैं.

(PHOTO:AI)

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन और विटामिन सी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों और प्रदूषण से बचाने के साथ कोलेजन बूस्टर को बढ़ावा देते हैं.

(PHOTO:AI)

ब्रोकोली विटामिन सी, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स है, जो फ्री रेडिकल्स से त्वचा को बचाने में मदद करते हैं.

(PHOTO:AI)

शिमला मिर्च में भरपूर विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है, जो त्वचा की नमी बनाए रखने और उसे स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं.

(PHOTO:AI)

हरी फलियां विटामिन सी, बी विटामिन, फोलेट, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देती हैं.

(PHOTO:AI)

गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए त्वचा को यूवी किरणों से बचाने के साथ मुंहासों और सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

(PHOTO:AI)

इन सब्जियों को सलाद, सूप, जूस या हल्का पकाकर खाने से इनके पोषक तत्वों का पूरा फायदा मिलता है.

(PHOTO:AI)

नियमित रूप से संतुलित आहार में इन सब्जियों को शामिल करने से स्किन की इलास्टिक बरकरार रखने और लंबे समय तक जवां दिखने में मदद मिल सकती है.

(PHOTO:AI)

Read Next