टॉयलेट में लहसुन की कली डालने से क्या होता है? वजह जानकर होंगे हैरान!

08 Feb 2026

Photo: ITG

आमतौर पर भारतीय घरों में किसी भी परेशानी का पहला हल घरेलू नुस्खों में ही खोजा जाता है. टॉयलेट की बदबू, कीड़े या गंदगी जैसी समस्या होने पर लोग केमिकल क्लीनर की जगह देसी उपाय अपनाते हैं. इन्हीं में से एक है टॉयलेट में लहसुन की कली डालकर फ्लश करना है. 

Photo: Pexels

लहसुन सस्ता, आसानी से मिलने वाला और तेज गंध वाला होता है, यही वजह है कि लोग मानते हैं कि इसकी महक टॉयलेट की बदबू को दबा सकती है. कई घरों में रात को सोने से पहले टॉयलेट में लहसुन डाल दिया जाता है ताकि सुबह तक बदबू कम हो जाए.

Photo: Pexels

कीड़े-मकोड़ों से परेशान लोग भी लहसुन का सहारा लेते हैं. उनका मानना है कि लहसुन की तेज गंध कॉकरोच, चूहे और ड्रेन से निकलने वाले कीड़ों को दूर भगाती है. कुछ लोग तो लहसुन को कूटकर फ्लश करते हैं ताकि उसकी महक ज्यादा फैले और पाइपों में भी असर दिखे.

Photo: Pixabay

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हल्की बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कुछ हद तक कम कर सकते हैं. हालांकि इससे टॉयलेट में परफ्यूम जैसी खुशबू नहीं आती, लेकिन गंदी गंध थोड़ी दब जरूर जाती है. यही कारण है कि लोग इसे एक आसान और सस्ता इलाज मान लेते हैं.

Photo: Pexels

कुछ लोग लहसुन को उबालकर उसका पानी टॉयलेट में डालते हैं. उनका मानना है कि इससे सीट पर जमे पीले दाग और गंदगी नरम हो जाती है. सुबह ब्रश से साफ करना आसान लगता है. यह तरीका पूरी तरह सफाई नहीं करता, लेकिन मेहनत थोड़ी कम जरूर कर देता है.

Photo: Pexels

हालांकि रोज-रोज लहसुन फ्लश करना सही नहीं माना जाता. प्लंबर के अनुसार इससे पाइप में रुकावट आ सकती है. लहसुन के टुकड़े पाइप में फंस सकते हैं, खासकर पुराने टॉयलेट सिस्टम में. इससे पानी का बहाव स्लो हो सकता है और बार-बार मरम्मत की जरूरत पड़ सकती है.

Photo: Pixabay

सेप्टिक टैंक वाले घरों में लहसुन डालना और भी नुकसानदायक हो सकता है. इससे टैंक जल्दी भर सकता है और बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है. लंबे समय में यह सिस्टम खराब होने का कारण बन सकता है इसलिए इसे रोजाना इस्तेमाल करना सेफ नहीं माना जाता.

Photo: Pexels

सच यह है कि लहसुन कोई जादुई सफाई उपाय नहीं है, इससे न तो टॉयलेट पूरी तरह साफ होता है और न ही बदबू हमेशा के लिए खत्म होती है. असर सिर्फ थोड़े समय के लिए रहता है, असली सफाई के लिए ब्रश, क्लीनर और सही तरीके ज्यादा जरूरी होते हैं.

Photo: Pexels

लोग लहसुन इसलिए इस्तेमाल करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्होंने सफाई के लिए कुछ तो किया. यह एक मानसिक संतुष्टि देता है. लेकिन अगर टॉयलेट को सच में साफ, सुरक्षित और बदबू-मुक्त रखना है, तो नियमित सफाई और सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल ही सबसे सही तरीका है.

Photo: Pixabay/Pexels

खबर में बताई गई बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है. अमल में लाने से पहले कृप्या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

Photo: Pixabay/Pexels

Read Next