अटक गई है जींस या जैकेट की चेन? 5 मिनट में घर पर ऐसे करें ठीक

19 March 2026

Photo: ITG

क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि जल्दबाजी में तैयार होते हुए आपकी जींस या जैकेट की चेन फंस गई हो? अगर हां, तो आपका मूड जरूर खराब हुआ होगा.

Photo: Pixabay

जींस या जैकेट की चेन फंस जाने का मतलब है उसे ठीक करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है और इसके बाद भी कोई गारंटी नहीं होती है कि वो ठीक हो जाएगी.

Photo: Pexels

जी हां, कभी चेन ऊपर नहीं जाती, कभी जाती है तो बंद नहीं रहती. ऐसे में ज्यादातर लोग सोचते हैं कि अब तो इसे बदलवाना ही पड़ेगा.

Photo: Pexels

लेकिन सच ये है कि चेन फंसना कोई बड़ी खराबी नहीं है. थोड़ी समझदारी और 2-3 आसान तरीकों से आप इसे घर पर ही ठीक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

Photo: Pexels

1. ट्वीजर से निकालें कपड़ा: अक्सर चेन में कपड़े का धागा फंस जाता है, जिससे वह अटकती है. पहले ध्यान से चेक करें. अगर कुछ फंसा दिखे तो ट्वीजर या प्लायर से धीरे-धीरे निकालें. जोर से न खींचें, वरना कपड़ा फट सकता है.

Photo: Pexels

2. स्लाइड को करें ठीक: अगर चेन ऊपर जाती है लेकिन वापस खुल जाती है, तो इसका मतलब ये है कि स्लाइडर ढीला है. नीडल-नोज प्लायर से उसे हल्का सा दबाएं और हर बार चेक करें. ज्यादा दबाव न डालें.

Photo: AI Generated

3. पेंसिल को रगड़ें: अगर चेन हिल नहीं रही, तो पेंसिल के ग्रेफाइट को दांतों पर हल्का रगड़ें. फिर स्लाइडर को धीरे-धीरे चलाएं, चेन स्मूद हो जाएगी.

Photo: AI Generated

घर में आसानी से मिल जाएंगी ये चीजें  चेन फंस जाने के छोटे से काम के लिए आपको सिर्फ नॉर्मल पेंसिल, नीडल-नोज प्लायर और छोटे ट्वीजर की जरूरत पड़ेगी, जो ज्यादातर घरों में आसानी से मिल जाते हैं.

Photo: AI Generated

ऐसे में अगर अगली बार आपकी चेन फंस जाए तो बिना टेंशन लिए घर पर इन ट्रिक्स से आप उसे ठीक कर सकते हैं.

Photo: AI Generated

Read Next