ईद पर चांद की तरह चमकने लगेगा चेहरा! तुरंत अपनाएं ये असरदार तरीके

16 Mar 2026

PHOTO:ITG

ईद-उल-फितर 2026 भारत में चांद दिखने के अनुसार 20 या 21 मार्च को मनाई जा सकती है. इस दिन अगर आप सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अभी से घर बैठे ये आसान स्किनकेयर शुरू कर दें.

Photo: Pexels

सबसे पहले तो सुबह उठते ही चेहरे को कच्चे दूध से साफ करें, यह स्किन की गंदगी हटाकर उसे नेचुरल तरीके से सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.

Photo: Pexels

इसके अलावा हफ्ते में 2–3 बार बेसन, हल्दी और दही का फेस पैक लगाएं, यह देसी नुस्खा स्किन को साफ करके इंस्टेंट निखार देता है.

Photo: Pexels

गर्मी आ चुकी है और इस मौसम में चेहरे पर फ्रेशनेस और स्किन हाइड्रेट रखना जरूरी होता है. इसके लिए आप गुलाब जल को टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

Photo: Pexels

अगर आपके फेस पर दाग-धब्बे हैं तो उनको हल्का करने के लिए आप शहद और नींबू का पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं. इससे आपके चेहरे पर चमक भी आएगी.

Photo: Pexels

स्किन को ठंडक देने के लिए अपने फेस पर एलोवेरा जेल से हल्की मसाज करें. ऐसा नियमित तौर पर करने से  नेचुरल ग्लो बढ़ता है.

Photo: Pixabay

रात को सोने से पहले बादाम तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाएं, इससे स्किन को पोषण मिलता है और फेस सॉफ्ट भी होता है.

Photo: Pexels

इन सबके अलावा सहरी और इफ्तारी के समय खूब पानी पिएं और मौसमी फल खाएं, इससे शरीर के साथ-साथ स्किन भी अंदर से हेल्दी रहती है.

Photo: Pexels

अगर आपने यह देसी स्किन केयर रूटीन अभी से शुरू कर दिया, तो ईद के दिन बिना ज्यादा मेकअप के भी चेहरा चांद की तरह दमकता नजर आएगा.

Photo: Pixabay

Read Next