By: Aajtak.in
कोहनी के कालेपन से परेशान? छिपाएं नहीं, इन 4 आयुर्वेदिक तरीकों से करें इलाज
कई बार आपकी कोहनी का कालापन शर्मिंदगी का कारण बन जाता है.
आयुर्वेद में कई ऐसे असरदार उपायों के बारे में बताया गया, जो कालेपन को दूर करने में मददगार हैं.
कोहनी का कालापन खत्म करने में नींबू रस असरदार है, नेचुरल ब्लीचिंग की शक्ति वाला नींबू स्किन पर जमे मैल को आसानी से उतार देता है.
कालेपन को हटाने के लिए नींबू का रस उस जगह लगा लें और 10 मिनट बाद धो लें, जब तक असर न दिखे, तब तक इस उपाय को रोज करें.
कोहनी का कालापन हटाने के लिए कोकोनट ऑयल की मदद भी आप ले सकते हैं
कालापन हटान के लिए गोले के तेल को कोहनी पर लगाकर एक घंटा छोड़ दें, फिर इसे पानी से धो लें.
कोहनी का कालापन हटाने के लिए दूध और हल्दी का पेस्ट बनाएं और उसे कोहनी पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर उसे धो लें.
कोहनी का कालापन हटाने में एलोवेरा भी काफी असरदार है. इसे 20 से 30 मिनट तक कोहनी पर लगाएं, फिर धो लें.
कोहनी के कालेपन पर जब तक फर्क न दिखे तब तक रोज एलोवेरा के इस उपाय को किया जा सकता है.
ये भी देखें
डिब्बे में बंद गुड़ हो जाता है चिपचिपा और खराब? इस ट्रिक से रहेगा फ्रेश
40 की उम्र में दिखेंगी 25 की, घर पर 3 चीजों से बनाएं एंटी-एजिंग क्रीम
गर्मी में साबुन की जगह इस चीज से धोएं चेहरा, मिलेगा गुलाबी निखार
How to Get Pink Glow: गर्मी में महंगे साबुन और फेसवॉश की जगह इस चीज से धोएं चेहरा, मिलेगा गुलाबी निखार