चिपचिपे हो गए हैं बाल? बिना शैंपू किए 7 आसान तरीकों से वापस पाएं बाउंस और चमक

06 April 2026

Photo: ITG

यूं तो हफ्ते में दो-तीन बार सभी धोते हैं, लेकिन कभी-कभार शेड्यूल इतना ज्यादा व्यस्थ होता है कि बाल धोने का या तो टाइम नहीं मिलता या फिर मन नहीं करता है.

Photo: Pexels

ऐसे में बाल एकदम चिपचिपे लगने लगते हैं? ये समस्या लगभग हर किसी के साथ होती है और सभी इससे परेशान भी होते हैं.

Photo: Pexels

बाल चिपचिपे होने का मतलब ये नहीं है कि आप उन्हें धोएं ही. जी हां, हर बार शैंपू करना जरूरी नहीं होता. कुछ आसान  तरीकों की मदद से आप बिना बाल धोए भी उन्हें फ्रेश, साफ और बाउंसी लुक दे सकते हैं.

Photo: Pexels

आज हम आपको ऐसे ही 7 आसान और असरदार तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप मिनटों में अपने चिपचिपे बालों को ठीक कर सकते हैं.

Photo: Pexels

1. ड्राई शैंपू स्प्रे करें: ऐसी स्तिथि में ड्राई शैंपू आपका सबसे अच्छा दोस्त बन सकता है. ये बालों के एक्स्ट्रा तेल को तुरंत सोख लेता है. बस जड़ों में स्प्रे करें, मसाज करें और आपको वॉल्यूम वापस मिल जाएगा.

Photo: Pexels

2. बेबी पाउडर का इस्तेमाल: अगर ड्राई शैंपू नहीं है, तो थोड़ा बेबी पाउडर या कॉर्नफ्लोर बालों की जड़ों में लगा सकते हैं.  ये तेल सोखकर बालों को फ्रेश बना देता है.

Photo: Pexels

3. ब्लो-ड्रायर (कूल मोड): ब्लो-ड्रायर ज्यादातर सबके पास होता है. ठंडी हवा से ब्लो-ड्राई करने पर आपके बालों का पसीना और नमी सूख जाती है, जिससे बाल फिर से बाउंसी दिखने लगते हैं.

Photo: Pexels

4. हेयर एक्सेसरीज अपनाएं: आप ऐसे समय में स्टाइलिश हेयरबैंड या स्कार्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये न सिर्फ कूल लगते हैं, बल्कि चिपचिपी जड़ों को स्मार्टली छुपा भी लेते हैं.

Photo: Pexels

5. हाई पोनीटेल या मेसी बन: गर आपके बाल चिपचिपे हो चुके हैं तो उन्हें खुला छोड़ने की गलती न करें. उन्हें खुला रखने के बजाय बांध लें. इसके साथ ही आप मेसी बन भी बना सकते हैं.

Photo: Pexels

6. ब्लोटिंग पेपर हैक: चेहरे पर इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लोटिंग पेपर को स्कैल्प पर टैप करें. ये जड़ों के पास जमा एक्स्ट्रा तेल को सोखने का सबसे तेज तरीका है.

Photo: Pexels

7. साइड पार्टिंग करें: अगर आप बीच की मांग निकालते हैं, तो साइड पार्टिंग कर लें. इससे बालों को तुरंत वॉल्यूम मिलता है और वो कम फ्लैट दिखते हैं.

Photo: Pexels

Read Next