क्या आप भी अनार छीलने से कतराते हैं? इस ट्रिक से निकल आएंगे सारे दाने बाहर
Photo: AdobeC
अनार सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है लेकिन इसे छीलने की मेहनत देख कई लोग इसे खाने से कतराते हैं.
Photo: AdobeC
यहां हम आपको इसे छीलने की आसान ट्रिक्स बता रहे हैं जिसके बाद आप इसे छीलने से नहीं कतराएंगे.
Photo: AdobeC
इसके लिए सबसे पहले अनार के ऊपरी हिस्से को चाकू की मदद से गोल आकार में काटकर अलग कर दें. ऊपर का हिस्सा हटने के बाद आपको अनार के अंदर सफेद रंग की पतली परतें दिखाई देंगी.
Photo: AdobeC
अब इन सफेद परतों के बिल्कुल ऊपर से नीचे की ओर चाकू से हल्के कट लगाएं.
Photo: AdobeC
ध्यान रहे कि चाकू केवल छिलके तक ही जाए, दानों को न छुए.
Photo: AdobeC
कट लगाने के बाद अनार को बीच से हल्के हाथों से दबाते हुए फूलों की तरह फैला लें.
Photo: AdobeC
इससे अनार के सारे हिस्से अलग-अलग हो जाएंगे.
Photo: AdobeC
अब अनार को उल्टा करके अपनी हथेली पर रखें और एक भारी चम्मच की मदद से इसके पीछे हल्के-हल्के चोट मारें.
Photo: AdobeC
ऐसा करते ही अनार के सारे दाने अपने आप नीचे रखे बर्तन में गिरने लगेंगे और अंदर की सफेद झिल्ली छिलके से चिपकी रह जाएगी.