बिना काटे, बिना दबाए निकल जाएगा बचा टूथपेस्ट, ये 3 ट्रिक्स करेंगी कमाल

16 March 2026

Photo: ITG

ऐसी कई समस्याएं हैं जो एक दो नहीं बल्कि हर घर में देखने को मिलती हैं. चाहे वो कूड़े पर मक्खियां आना हो या फिर टूथपेस्ट की ट्यूब से बचा पेस्ट निकालना.

Photo:  Pexels

आपने भी कभी न कभी ट्यूब से टूथपेस्ट निकलने की जद्दोजेहद जरूर की होगी.

Photo:  Pexels

वो टूथपेस्ट का आखिरी हिस्सा निकालने के लिए उसे ज़ोर-ज़ोर से दबाने की मेहनत करना किसी बड़े टास्क से कम नहीं लगता.

Photo:  Pixabay

कई लोग ट्यूब काटकर टूथपेस्ट निकालते हैं. लेकिन आज हम आपके लिए ऐसे तीन तरीके जिनकी मदद से आप आसानी से टूथपेस्ट निकाल सकते हैं वो भी बिना काटे और बिना मेहनत किए.

Photo: Pexels

1. बेलन की मदद से करें रोल: टूथपेस्ट की ट्यूब को नीचे से ऊपर की ओर बेलन या ब्रश की डंडी की मदद से धीरे-धीरे रोल करें. इससे पेस्ट खुद-ब-खुद ढक्कन की तरफ बढ़ जाएगा और आसानी से बाहर निकल पाएगा.

Photo:  Pexels

2. गर्म पानी की तकनीक: टूथपेस्ट की ट्यूब को कसकर बंद करें और कुछ मिनट के लिए गर्म पानी में रखें. लेकिन ध्यान रखें कि पानी उबलता हुआ नहीं होना चाहिए.

Photo: Pexels

गर्मी के कारण पेस्ट सॉफ्ट हो जाएगा और ढक्कन खोलते ही आसानी से बाहर आ जाएगा.

Photo: Pexels

3. सिंक या टेबल के किनारे का इस्तेमाल: टूथपेस्ट की ट्यूब को सिंक या टेबल के किनारे पर रखकर नीचे से ऊपर की ओर दबाएं.

Photo: Pexels

ऐसा करने से पेस्ट एकदम आसानी से ऊपर की तरफ खिंच जाएगा और बिना किसी झंझट के आप उसे ब्रश पर लगा सकेंगे.

Photo:  Pexels

Read Next