लहसुन छीलने की मेहनत होगी खत्म, इस ट्रिक के बाद कहेंगे, 'ये पहले क्यों नहीं पता था'

Photo: Freepik

लहसुन का इस्तेमाल भारतीय खानपान में खूब होता है. लहसुन खाने में जान डाल देता है. लेकिन लहसुन को छीलना उबाऊ और मेहनत वाला काम लगता है. 

Photo: Freepik

इसमें मौजूद एलिसिन नामक यौगिक इसे जीवाणुरोधी, एंटीवायरल और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला बनाता है.

Photo: Freepik

अक्सर उंगलियों में जलन और नाखूनों में दर्द की वजह से लोग लहसुन छीलने से कतराते हैं.

Photo: Freepik

लेकिन अगर आपको कुछ स्मार्ट और जादुई ट्रिक्स पता चल जाएं तो घंटों का काम सेकंडों में हो सकता है. 

Photo: Freepik

लहसुन की कलियों को अलग करके 10-15 मिनट के लिए हल्के गरम पानी में भिगो दें. इसके बाद छिलका खुद ब खुद उतर जाएगा. 

Photo: Freepik

लहसुन छीलने की 5 सबसे स्मार्ट ट्रिक्स

लहसुन की पूरी गांठ को महज 20 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें. गर्मी से छिलका ढीला हो जाएगा और आप उसे आसानी से हाथ से फिसलते हुए निकाल पाएंगे. 

Photo: Freepik

दो एक जैसे आकार के स्टील के कटोरे लें. लहसुन की कलियों को एक में डालें और दूसरे से ढककर जोर-जोर से हिलाएं. घर्षण के कारण छिलके अलग हो जाएंगे.

Photo: Freepik

लहसुन की कली पर बेलन या चौड़े चाकू से हल्का सा दबाव डालें. जैसे ही चटक की आवाज आएगी. छिलका फौरन अलग हो जाएगा. 

Photo: Freepik

अगर आप बहुत ज्यादा लहसुन छीलना चाहते हैं तो कलियों को तवे पर 1-2 मिनट के लिए हल्का गरम करें. छिलके सूखे होकर तुरंत निकल जाएंगे. 

Photo: Freepik

Read Next