09 March 2026
Photo: ITG
अक्सर महिलाओं के कान बचपन में बाली पहनने की वजह से या लंबे समय तक भारी झुमके पहनने के कारण धीरे-धीरे नीचे से फैल जाते हैं.
Photo: Pexels
कई बार हालत इतनी खराब हो जाती है कि कान का छेद बड़ा होकर लगभग फटने जैसा लगने लगता है, जिसकी वजह से उन्हें इयररिंग्स पहनने में दिक्कत होती है.
Photo: Pexels
ऐसे में महिलाएं सर्जरी या टांके लगवाने के बारे में सोचती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बेहद आसान तरीका ऐसा भी है, जिससे सिर्फ 10 सेकंड में कान के बड़े छेद को छोटा किया जा सकता है.
Photo: AI Generated
खास बात ये है कि इसके लिए आपको न तो कोई ऑपरेशन कराना होगा और न ही किसी तरह का कोई दर्द झेलना होगा.
Photo: AI Generated
अगर आप बिना ऑपरेशन अपने बड़े कान के छेद को छोटा करना चाहते हैं तो सर्जिकल टेप का इस्तेमाल एक बहुत ही आसान तरीका है.
Photo: AI Generated
कैसे करें इस्तेमाल? सबसे पहले सर्जिकल टेप का छोटा सा टुकड़ा काट लें. इसे कान के पीछे वाले हिस्से पर चिपका दें.
Photo: AI Generated
अब इयररिंग्स को छेद के थोड़ा ऊपर की तरफ पहनें और पीछे से लॉक या पेंच लगा दें. बस कुछ ही सेकंड में कान का बड़ा छेद छोटा दिखाई देने लगता है और इयररिंग्स भी आराम से पहन सकते हैं.
Photo: AI Generated
सर्जिकल टेप में छोटे-छोटे छेद होते हैं जिससे हवा पास होती रहती है. इससे स्किन को नुकसान नहीं होता और कान में पसीना या संक्रमण होने का खतरा भी कम रहता है.
Photo: Pexels
बता दें, ये टेप मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाती है और डॉक्टर सर्जरी के बाद भी इसका इस्तेमाल करते हैं.
Photo: Pexels