सर्दियां जाने से पहले रोज डिनर में पिएं कद्दू का सूप, गालों पर आएगा गुलाबी निखार
Photo: Getty
कद्दू एक ऐसी सब्जी है जो हर मौसम में पाई जाती है लेकिन सर्दियों में इसकी मांग काफी ज्यादा होती है क्योंकि इस मौसम में इसका सूप खूब पिया जाता है.
Photo: Getty
कद्दू का सूप न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि यह एक अमृत की तरह काम करता है. सर्दियों के खत्म होने से पहले इसका सेवन आपकी सेहत और त्वचा के लिए जादुई साबित हो सकता है.
Photo: Getty
कद्दू विटामिन A, C और E का बेहतरीन स्रोत है. ये तीनों विटामिन्स मिलकर त्वचा के लिए ढाल का काम करते हैं.
Photo: Getty
इसीलिए यहां हम आपको कद्दू के सूप की आसान रेसिपी बता रहे हैं जिसके बाद आप रोज डिनर में ये सूप बनाकर पिएंगे.
Photo: Getty
इसके लिए सबसे पहले एक कुकर या पैन में थोड़ा मक्खन डालें. इसमें कटा हुआ प्याज, लहसुन और अदरक डालकर हल्का भूनें.
Photo: Getty
अब कद्दू के छोटे टुकड़े डालकर 2 मिनट चलाएं. इसमें 2 कप पानी और थोड़ा नमक डालें.
Photo: Getty
कुकर में 2 सीटी आने तक पकाएं या पैन में कद्दू के नरम होने तक उबालें. जब ये ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में पीसकर स्मूद प्यूरी बना लें.
Photo: Getty
प्यूरी को दोबारा पैन में निकालें. अगर सूप गाढ़ा है तो थोड़ा पानी मिलाएं. अब इसमें काली मिर्च पाउडर डालें और एक उबाल आने दें.
Photo: Getty
आखिर में थोड़ा क्रीम डालकर मिलाएं (हेल्दी वर्जन के लिए इसे स्किप कर सकते हैं). आपका गरमा-गरम कद्दू का सूप तैयार है.